Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
24 करोड़ 20 लाख रू. से होगा निगम क्षेत्र की सड़कों का कायाकल्प, आवागमन होगा सुगम उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजूपत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सड़क डामरीकरण कार्यो का भूमिपूजन सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कलेक्टर कुणाल दुदावत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्यो, पार्षदों, एल्डरमेनगणों की रही गरिमामय उपस्थिति कोरबा 18 अक्टूबर 2026 – 24 करोड़ 20 लाख 62 हजार रूपये की लागत से नगर निगम कोरबा क्षेत्र की 20 सड़कों का कायाकल्प किया जायेगा। आज उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवंागन के मुख्य आतिथ्य एंव महापौर श्रीमती…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में दीपावली अवकाश अब 6 दिन का, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश प्रदेश के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक रहेगा दीपावली अवकाश रायपुर, 17 अक्टूबर 2026छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए पूर्व में घोषित दीपावली अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए अब कुल 6 दिनों का अवकाश घोषित किया है। संशोधित आदेश के अनुसार प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों तथा डी.एड., बी.एड., एम.एड. महाविद्यालयों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक दीपावली अवकाश रहेगा।उप सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा…
रायपुर : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियोहॉटस्टार रायपुर के मैदान से पूरी दुनिया देखेगी राज्य के खिलाडि़यों का हुनरलाइव स्ट्रीमिंग से लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर मिलेगी पहचानरायपुर, 18 अक्टूबर 2026छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार द्वारा लीग के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। मैदान के साथ ही जियोहॉटस्टार पर लोगों को 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रोजाना शाम 5:30 बजे से विश्व स्तरीय हॉकी के 18 रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे।छत्तीसगढ़ हॉकी लीग भारत की पहली आधिकारिक राज्य हॉकी लीग है, जिसे हॉकी इंडिया से मान्यता मिली है। इसमें राज्य के…
जनपद पंचायत से संबंधित तबादला सूचीशासन के 8 अक्टूबर 2026 के आदेश में सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं।क्र. अधिकारी का नाम नवीन पदस्थापना1 ओंकार टोप्पो जनपद पंचायत पथरिया घाट, जिला जांजगीर-चांपा2 दीपक कुमार भीमगंज जनपद पंचायत गुरूर, जिला बालोद3 देवनारायण दिव्य जनपद पंचायत कटघोरा, जिला कोरबा4 शेर सिंह डडसेना जनपद पंचायत कुसमीकांदा, जिला दंतेवाड़ा5 त्रिवेश्वर मरकाम जनपद पंचायत कोटा, जिला बिलासपुर6 संजीत कुजूर जनपद पंचायत कांकेर, जिला जांजगीर7 अशोक कुमार ध्रुव जनपद पंचायत मैनपुर, जिला गरियाबंद8 माहनलाल पैकरा जनपद पंचायत नगरी, जिला धमतरी9 गोविंद राम भुईयां जनपद पंचायत डोंडी, जिला बालोद10 नरेश कुमार…
ढेंगुर एवं बेलगरी पुल पर 18 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कोरबा, 17 अक्टूबर 2026/ ढेंगुर एवं बेलगरी पुल पर राइडिंग सरफेस को समतल करने के लिए डामरीकरण कार्य किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान लोक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 18 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक दोनों पुलों पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, कोरबा द्वारा छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम, 1994 के नियम 215 के तहत जारी आदेश तत्काल प्रभावशील है।
KORBA: रामलीला में छाए ‘हनुमान अंश’ के नायक शोभिनव सत्य, बोले- सबसे प्रेम करो, भूखे को भोजन कराओ और राम नाम लो रामलीला में हनुमान अंश के नायक ने दिया सेवा और राम नाम का संदेश0 शोभिनव सत्य बोले—सबसे प्रेम करो, भूखे को भोजन कराओ और राम का नाम लो0 दूसरे दिन पुष्पवाटिका, धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का हुआ मंचनकोरबा। घंटाघर स्थित ओपन थियेटर मैदान में नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित छह दिवसीय रामलीला के दूसरे दिन धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल के बीच हनुमान अंश फिल्म के अभिनेता शोभिनव सत्य विशेष आकर्षण रहे। उन्होंने मंच से श्रद्धालुओं और नागरिकों…
KORBA: मनोकामना ज्योति कलशों से जगमगा रहा मां सर्वमंगला धाम, महासप्तमी पर कालरात्रि स्वरूप में छप्पन भोग अर्पित कोरबा। ऊर्जाधनी कोरबा की आराध्य देवी मां श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा में शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार को मां कालरात्रि स्वरूपा मां सर्वमंगला के दर्शन के लिए अलसुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर से लेकर मुख्य सड़क तक लंबी कतार लगी रही। भक्त शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से अपनी बारी का इंतजार कर मां के दर्शन करते रहे। प्रबंधन द्वारा परिसर में शेड लगवाए जाने से भक्तों को तेज धूप और…
KORßA:-दर्री-जमनीपाली: अग्रसेन जयंती पर प्रेरणादायक पहल, शर्मा दंपति ने लिया मरणोपरांत देहदान का संकल्प कोरबा – दर्री जमनीपाली अग्रवाल सभा के जयंती कार्यक्रम के दौरान एक प्रेरणादायक घटना सामने आई जहां एक दंपति ने मरणोपरांत देहदान करने का संकल्प लिया है ।विगत 11 अक्टूबर रविवार को अग्रसेन जयंती के पावन पर्व के अवसर पर दर्री – जमनीपाली अग्रवाल सभा के वरिष्ठ सदस्य द्वारिका शर्मा 73 वर्ष ने सपत्नि श्रीमती आशा देवी शर्मा 68 वर्ष ने मरणोपरांत देहदान करने संकल्प लिया ।द्वारिका शर्मा एवं श्रीमती आशा देवी शर्मा के इस महादान को लेकर अग्रवाल सभा दर्री – जमनीपाली के संरक्षक प्रेमकुमार…
KORßA:-धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ज्योति भूषण विधि महाविद्यालय कोरबा के छात्र धनंजय कुमार शुक्ला का चयन राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वे अगले महीने नोएडा में होने वाले राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। 15 सितंबर को डीपी विप्र लॉ कॉलेज बिलासपुर में हुए अंतर महाविद्यालय चैंपियनशिप में धनंजय कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बेहतरीन बॉक्सिंग तकनीक की बदौलत धनंजय कुमार का चयन नेशनल यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। पाली पडनिया गांव में रहने वाले…
पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत बालकोनगर, 17 अक्टूबर 2026। नवरात्रि के पावन अवसर पर बालकोनगर के सेक्टर-3 स्थित दुर्गा पंडाल में मां आदिशक्ति की प्रतिमा की स्थापना हर्षोल्लास और भव्यता के साथ की गई। पूजा का शुभारंभ बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बालको परिवार के सदस्यों के साथ मां दुर्गा की आराधना कर कंपनी और क्षेत्र की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की। 56 वर्षों से आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक रहा बालकोनगर का सार्वजनिक…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.