Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
मोबाइल से कुछ मिनट में बनाएं आभा आईडी, स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखें डिजिटल रूप में कोरबा 09 मार्च 2026/राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले के नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आभा आईडी बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे लोग अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकें। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आभा आईडी बनाने की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला-पुरुष और मितानिन द्वारा भी लोगों को आभा ऐप की जानकारी देकर पंजीयन में सहयोग किया जा…
कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी कमरे में छा गई थी खामोशी, कलेक्टर की मुस्कान और टॉफी ने बच्चों के चेहरों पर ला दी खुशी कोरबा 09 मार्च 2026/ शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर निकले, तो ग्राम लेमरू में एक दिलचस्प और आत्मीय दृश्य देखने को मिला। सड़क किनारे स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर नजर पड़ते ही कलेक्टर ने अपनी गाड़ी रुकवाई और अचानक केंद्र के भीतर पहुंच गए।अचानक पहुंचे इस अपरिचित व्यक्ति को देखकर आंगनबाड़ी में मौजूद छोटे-छोटे बच्चे और…
ईस्टर्न ज़ोन मुख्यालय की सेंटर इंचार्ज राजयोगिनी ब्र.कु. कानन दीदी जी का देहावसान भावभीनी श्रद्धांजलि 🕯 हम सभी की अति स्नेही, यज्ञ के अनन्य रत्न, ईश्वरीय सेवाओं में समर्पित, सरल स्वभाव एवं मधुर वाणी की धनी ईस्टर्न ज़ोन मुख्यालय की सेंटर इंचार्ज आदरणीया राजयोगिनी ब्र.कु. कानन दीदी जी (71 वर्ष) ने आज 9 मार्च 2026 को प्रातः 7:30 बजे बेले व्यू हॉस्पिटल, कोलकाता में अपने भौतिक शरीर का त्याग कर प्यारे बापदादा की गोद ले ली। पिछले कुछ दिनों से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था तथा पिछले तीन दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था। आदरणीया दीदी…
गैस सिलेंडर वअफीम की खेती को लेकर सियासत तेज, महंत का भाजपा पर आरोप — आबकारी एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का पलटवार कोरबा। छत्तीसगढ़ के आबकारी एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर धरना-प्रदर्शन और विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार देशहित में कार्य कर रहे हैं।दुर्ग में सामने आए अफीम की खेती के मामले पर मंत्री देवांगन ने स्पष्ट किया कि अवैध और गलत कार्य करने वाले किसी भी व्यक्ति को…
अफीम की खेती को लेकर सियासत तेज, महंत का भाजपा पर आरोप कोरबा। छत्तीसगढ़ में कथित अफीम की खेती को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। कोरबा प्रवास पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।महंत ने कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में धान की जगह नशे की खेती को बढ़ावा देना चाहती है। उनका आरोप है कि धान खरीदी में किसानों को लगातार परेशान किया जा रहा है और अब अफीम की खेती के जरिए नशे का कारोबार बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा…
KORBA :–गौमुखी सेवा धाम में चैत्र नवरात्रि की भव्य तैयारी शुरू 40 ग्रामो की भागीदारी से हुई अहम बैठककोरबा l कोरबा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र देवपहरी स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र गौमुखी सेवा धाम में चैत्र नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर मां गौमुखी सिद्धिदात्री के पावन प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आसपास के ग्रामो के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आगामी नवरात्रि पर्व को भव्य, सुव्यवस्थित और श्रद्धामय वातावरण में मनाने हेतु विस्तृत चर्चा की।आयोजित इस बैठक में नवरात्रि के नौ दिनों तक होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन,…
प्रदेश में नशे केअवैध खेती से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए कांग्रेस का प्रदर्शन : घरेलू गैस के दाम में 60 रुपये बढ़ोतरी, पीएम मोदी और राज्य सरकार का पुतला दहन, केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कोरबा, शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में 8 मार्च को टीपी नगर चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
KORBA:-महिला दिवस पर सांसद ज्योत्सना महंत ने महिला पत्रकारों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें सम्मानित किया।……. वही महिला पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए और महिला सशक्तिकरण पर सांसद से की चर्चा…. कोरबा । महिला दिवस के अवसर पर कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ने अपने निवास पर शहर की महिला पत्रकारों से आत्मीय मुलाकात कर उनसे संवाद किया और उनका सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की भूमिका, चुनौतियों, राजनीति में भागीदारी और सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। सांसद ज्योत्सना महंत ने महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि महिलाएँ समाज की प्रेरक शक्ति हैं…
रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च कोरबा 08 मार्च 2026/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक -. प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड सर्विसेस प्रा0लि0, कोरबा, द रियल हण्टर बालको कोरबा, कृष्णा कॉरपोरेशन कोरबा और अपोलो फार्मासिटिज लिमि0 रायपुर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – सिक्योरिटी गार्ड – 70, सिक्योरिटी सुपरवाईजर – 10, सिक्योरिटी गार्ड डॉग हेण्डलर – 10, सिक्योरिटी गार्ड डॉग हेण्डलर – 02, सी.आर.ओ.- 02, टेक्निकल असिस्टेंट- 06, फार्मासिस्ट‘ 10, फार्मेसी असिस्टेंट- 10…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय कोरबा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ.ग.) के नेतृत्व में महिला अधिकार जागरूकता कार्यक्रम एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.