Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषि विभाग ने किसानों को निशुल्क सरसो बीज मिनीकिट का किया वितरण कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:- विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत पोड़ीखुर्द में शुक्रवार 8 नवम्बर को कृषि विभाग ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दर्जनों किसानों को निशुल्क मिनी सरसो का बीज वितरण किया। यह वितरण पंचायत कार्यालय भवन में दोपहर को किया गया। योजना के तहत प्रति एकड़ दो किलो बीज उपलब्ध कराया गया तथा इसका लाभ उठाने के लिए पंजीकृत किसानों को अपने खेतों के इंतखाब, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य बताया गया। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीकरण…
कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य युवा पत्रकार अनूप जायसवाल का आकस्मिक निधन शोक: पत्रकार अनूप जायसवाल नहीं रहे,शोक की लहर कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब, कोरबा के सदस्य युवा पत्रकार अनूप जायसवाल का आकस्मिक दुःखद निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वे कुछ दिनों से गंभीर रूप से अस्वस्थ थे, जिन्हें गहन उपचार के लिए अपोलो अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया था किंतु बचाया नहीं जा सका। वे अपने पीछे पत्नी, 2 पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार को दोपहर 12:30 बजे उनके रामसागर पारा कोरबा स्थित निवास (अग्रेसन स्कूल के…
सहकार्य बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति कोरबा के जारी मतदाता सूची के सम्बंध में दावा आपत्ति 10 नवंबर तक आमंत्रित कोरबा 07 नवम्बर 2025/सहकार्य बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति मर्यादित कोरबा के मतदाता सूची का प्रकाशन 03 नवंबर को किया गया है।रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहकार्य बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति मर्यादित कोरबा पंजीयन क्रमांक 345 से प्राप्त जानकारी अनुसार जारी मतदाता सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा आपत्ति 10 नवंबर तक मंगाया गया है। किसी सदस्य को आपत्ति होने पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ दावा आपत्ति ब्रजेन्द्र धर शर्मा प्रबंधक/सदस्य को कार्यालयीन समय पर समिति कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। सूची पर प्रस्तुत आपत्तियों का…
क्लोदिंग, इक्यूपमेंट, फायर और आपदा की निष्प्रयोज्य सामग्रियों की नीलामीनगर सेना, कोरबा कार्यालय में 28 नवंबर को होगी नीलामी कोरबा 07 नवंबर 2025/नगर सैनिकों के पुराने वर्दियां, कार्यालय के अन्य अप्रयोज्य सामानों की नीलामी 28 नवंबर को जिला सेनानी कार्यालय नगरसेना कोरबा में होगी। यह नीलामी होमगार्ड लाईन रजगामार रोड कार्यालय में सुबह 11 बजे होगी। नगरसेना के कोरबा कार्यालय द्वारा निष्प्रयोज्य घोषित सामग्रियों की नीलामी ‘लाट में, जैसी है जहां है जितनी है‘ आधार पर की जायेगी।निष्प्रयोज्य घोषित सामग्रियों में नगरसेना के जवानों की वर्दी सामग्री यथा फुलपेंट, कमीज, टोपी, टोपी बैज, कंधा बैज, जूते, मोजे, कंबल, दरी, जर्सी,…
ज्ञान का खुल रहा द्वार : विद्यार्थियों की सोच बदल रही अखबार‘‘ कोरबा जिले के स्कूलों में हुई अब एक नई सुबह की शुरुआत हाई और हायर सेकंडरी स्कूलो में लगा अखबार स्टैंड कोरबा 07 नवम्बर 2025/जिले के स्कूलों में अब एक नई सुबह की शुरुआत होती है- हाथों में किताबों के साथ-साथ अखबार भी। यह बदलाव आया है जिला प्रशासन की पहल से, जिन्होंने विद्यार्थियों को समसामयिक घटनाओं से जोड़ने और करियर निर्माण में सहयोग देने के उद्देश्य से एक अभिनव कदम उठाया है। उन्होंने डीएमएफ फंड से सभी हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में न्यूज़ पेपर स्टैंड लगवाया…
टैक्स ऑनलाइन जमा करने कटघोरा में सर्वे जारीकोरबा । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने निकायों में सभी प्रकार के टैक्स की वसूली ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन करने कहा है। कोरबा निगम में पहले से ही यह व्यवस्था लागू है। दीपका नगर पालिका में एक महीने पहले ही ऑनलाइन टैक्स वसूली की शुरुआत की गई है।इसी कड़ी में कटघोरा में भी सर्वे कार्य चल रहा है। नगर निगम में ऑनलाइन टैक्स वसूली के साथ ही अब घरों में डिजिटल डोर नंबर प्लेट लगाने की शुरुआत की गई है। इसमें क्यूआर कोड स्कैन कर घर बैठे ही सभी प्रकार के टैक्स…
KORBA:- वन विभाग के पुराने भवन में संचालित हो रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिर्रा, मरीजों को पीने को मिल रहा नाले का पानी जनपद अध्यक्ष बिजमोती राठिया के आकस्मिक निरीक्षण में उजागर हुई स्वास्थ्य केंद्र की भयावह स्थिति — कर्मचारियों ने मांगा नया भवन और शुद्ध पेयजल की सुविधा कोरबा । कोरबा जिले के ग्राम चिर्रा में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) की स्थिति बेहद जर्जर और चिंताजनक पाई गई है। यह स्वास्थ्य केंद्र पिछले कई वर्षों से वन विभाग के पुराने भवन में संचालित हो रहा है, जो अब पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुँच चुका है।…
स्टेडियम बायपास मार्ग से हटवाए गए खड़े मालवाहक-आवाजाही शुरू
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.