Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य समाज कल्याण विभाग को जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मद कोरबा 03 मार्च 2026/जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से आज कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बढ़ रही मादक पदार्थों की गतिविधियों पर कलेक्टर…
डॉ. चरणदास महंत एवं ज्योत्सना महंत ने दी होली की शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत ने प्रदेश एवं लोकसभा क्षेत्रवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।अपने संयुक्त संदेश में दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का पर्व है। यह त्योहार हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विचारों की भिन्नता स्वाभाविक है, लेकिन समाज की एकता और प्रदेश के विकास का उद्देश्य सर्वोपरि होना चाहिए। होली का…
होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में व्यापक पुलिस मार्च हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई, आमजन से सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कोरबा पुलिस द्वारा जिले भर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिला…
मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित नगोई बछेरा का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 मार्च तक आमंत्रित कोरबा 02 मार्च 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित नगोई बछेरा पंजीयन क्रमांक 357 श्री एच.के.चौहान द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 मार्च 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 09 मार्च तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के श्री भोज नारायण पुरस्त प्रबंधक/सदस्य के पास 09 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 10 मार्च को प्रातः 11.30 बजे से किया जायेगा तथा…
पीएम जनमन योजना से कोरबा जिले के दूरस्थ अंचलों में विकास और समृद्धि की नई दिशा – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कनबेरी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 21.35 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला कोरबा, 02 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सोमवार को कोरबा जिले के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से 21 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। ग्राम कनबेरी में श्री अग्रसेन गौसेवा समिति के पास आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने…
शासकीय उचित मूल्य दुकान में अनियमितताः पूर्व सरपंच, वर्तमान सरपंच, सचिव और विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी, एफआईआर की तैयारी कोरबा 2 मार्च 2026/जिला कोरबा पाली विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत नगाई में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान (आई.डी. क्रं. 552004025) में खाद्यान्न वितरण में गंभीर अनियमितता और स्टॉक में भारी कमी का मामला प्रकाश में आया है। लोहड़िया के ग्रामीणों को चार माह से राशन नहीं मिलने और संचालक द्वारा फिंगरप्रिंट लेने के प्रकरण पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली द्वारा त्वरित जांच के आदेश दिए गए थे। खाद्य निरीक्षक पाली द्वारा 26 फरवरी 2026 को मौके…
मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हब संचालन हेतु संविदा नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कोरबा, 02 मार्च 2026/महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम मिशन शक्ति के तहत राज्य एवं जिला स्तर पर महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) स्थापित किए गए हैं। इन्हीं दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोरबा जिले में हब संचालन हेतु संविदा आधारित पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। मिशन शक्ति द्वारा स्वीकृत तीन संविदा पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित हैं। इनमें वित्तीय साक्षरता पद हेतु एक अनारक्षित…
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 03 को कोरबा 02 मार्च 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला जल स्वच्छता मिशन कोरबा की बैठक 03 मार्च को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक के बाद आयोजित होगी।
होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर जिले में मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आधिकारिक आदेश जारी किया है। शासन के निर्णय के अनुसार 04 मार्च 2026, बुधवार को जिस दिन रंग खेला जाएगा, उस दिन संपूर्ण कोरबा जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस आदेश के…
कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश कोरबा 02 मार्च 2026/जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदक से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनदर्शन में आधारभूत संरचना एवं राजस्व से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। इनमें नई सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, विद्युत आपूर्ति, फौती नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा,…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.