Author: रामेश्वर ठाकुर

राशन दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित कोरबा/छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2016 के खण्ड-9 में उपबंधित निर्बन्धनों एवं शर्तों के अधीन एवं रिक्तता के आधार पर विकासखण्ड पाली क्षेत्रांतर्गत, ग्राम पंचायत-जेमरा, सेन्द्रीपाली, परसदा, बारीउमराव, मुंगाडीह एवं कर्रानवापारा की शासकीय उचित मूल्य दुकानों को नवीन संचालक संस्था को आबंटित किए जाने हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा0), पाली, जिला कोरबा स्तर से ईश्तहार दिनांक 18.06.2025 प्रकाशित किया जाकर, राज्य शासन द्वारा अधिकृत एजेंसियोें-वृहदाकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्प्स), ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, वन सुरक्षा समितियॉ, अन्य सहकारी समितियॉ, जो छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनिम-1960 अथवा छत्तीसगढ़ स्वायत्त सहकारिता अधिनियम-1999 के…

Read More

महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका का कोरबा प्रवास 11 एवं 12 जुलाई कोकोरबा 10 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका 11 एवं 12 जुलाई को कोरबा प्रवास पर रहेंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका 11 जुलाई को शाम 4.00 बजे सर्किट हाउस बिलासपुर से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे एनटीपीसी गेस्ट हाउस कावेरी भवन कोरबा पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।महामहिम राज्यपाल श्री डेका 12 जुलाई को प्रातः 9.45 बजे कावेरी भवन से प्रस्थान कर 9.55 बजे कलेक्टोरेट पहुंचेंगे। वे यहां एक पेड़ मॉं के नाम पोधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं प्रशासनिक अधिकारियों…

Read More

कचांदी नाला पुलिया में रेलिंग नहीं, हो रहे हादसे 0 विधायक प्रतिनिधि आशीष गांगुली ने दी आंदोलन की चेतावनी कोरबा। ग्राम पंचायत नकटीखार के कचांदी नाला में निर्मित पुलिया का जीर्णोद्वार एवं दोनों तरफ रेलिंग लगाने की मांग रामपुर विधायक प्रतिनिधि आशीष गांगुली ने की है। मांग पूरी नहीं होने पर चक्काजाम की चेतावनी दी है। उन्होंने मांग पूरी करने सात दिन का अल्टीमेटम प्रशासन को दिया है।विधायक प्रतिनिधि ने कलेक्टर को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि मुख्य मार्ग रिसदी से नकटीखार होते हुए बरबसपुर की ओर जाने वाली पक्की सड़क गोढ़ी मोड से पहले बजरंगबली मंदिर के…

Read More

एसईसीएल हॉस्पिटल प्रबंधन के लापरवाही पूर्वक रवैये को लेकर बाँकी मोंगरा विपक्षी पार्षददलों ने खोला मोर्चा प्राइवेट लोगो को एम्बुलेंस की सुविधा,उचित इलाज एव कचरा गाड़ी में शव को ले जाने के मामले में कार्यवाही की माँग सीएमओ,एसईसीएल,बाँकी मोंगरा को सौपा पत्र बाँकी मोंगरा नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा क्षेत्र में एसईसीएल हॉस्पिटल प्रबंधन के मनमानी,लापरवाही पूर्वक कचरा गाड़ी में शव ढोहने वाले मामले में नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में नारेबाज़ी करते हुए प्रबंधन को जमकर लताड़ लगाते हुए बेशर्म फ़ुल का गुलदस्ता भेट करने पहुँचे साथ ही साथ प्राइवेट मरीजो के लिये एम्बुलेंस की सुविधा देने,उचित इलाज…

Read More

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगवाने वालों के खिलाफ हुई कार्यवाहीकोरबा । वर्ष 2019 से पहले खरीदे गए सभी प्रकार के वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट होना आवश्यक है। सुरक्षा कारणों से इसे जरूरी किया गया है। कोरबा जिले में परिवहन विभाग ने अब उन वाहनों पर कार्यवाही तेज कर दी है जिनमें नॉर्मल नंबर प्लेट लगी हुई है।गाड़ियों की चोरी होने या उनके माध्यम से विभिन्न प्रकार के अपराधों को अंजाम देने पर रोक लगाने के इरादे से भारत सरकार ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को अनिवार्य कर दिया है। यह व्यवस्था खास तौर पर उन मामलों में…

Read More

C.G. BREAKING:- उप संचालक जिला पंचायत का… 0 भारमुक्त करने पुनः पंचायत संचालनालय ने जिला पंचायत सीईओ को किया आदेशित कोरबा। उप संचालक जिला पंचायत जुली तिर्की का 20 जनवरी 2025 को स्थानांतरण उप संचालक सारंगढ़-बिलाईगढ़ कार्यालय किया जा चुका है। शासन के अवर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा उक्त तिथि को स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था। इसके बाद भी सुश्री तिर्की पद पर जमी रही। इस बीच उन्हें एकतरफा भारमुक्त किए जाने का भी आदेश जारी हुआ। इसके बाद पद पर जमे रहने के कारण उन्हें पुनः भारमुक्त करने पंचायत संचालनालय से पत्र जारी हुआ है।…

Read More

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा खदान में सीआईएसफ ने किया मेगा मॉक ड्रिल का आयोजनकोरबा । साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के गेवरा खदान के व्यू पॉइंट पर सीआईएसफ ने एसईसीएल एवं विभिन्न रेस्क्यू एजेंसी के साथ मेगा मॉक ड्रिल का संयुक्त अभ्यास किया। इस अभ्यास में सीआईएसफ के अतिरिक्त एसईसीएल प्रबंधन की रेस्क्यू टीम एवं फायर विंग, एसडीआरएफ, आपदा मित्र, जिला कोरबा फायर विंग, दीपका थाना बल, एनसीसी कैडेट्स, सीआईएसएफ एनटीपीसी कोरबा फायर विंग एवं एनसीएच हॉस्पिटल ने भाग लिया।इस अभ्यास की थीम रही की गेवरा खदान के व्यू पॉइंट पर भूस्खलन के दौरान 5 वर्कर्स घायल…

Read More

हाथियों के कारण डर का माहौल लोगों डर बना रहता है खेतार में 5 दिन से बिजली गुल, चंदा करेंगे ग्रामीण 0 बेला पंचायत के आश्रित ग्रामकोरबा। विकासखंड कोरबा के बेला पंचायत के आश्रित ग्राम गहनिया खेतार में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे ग्रामीण अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। बारिश के मौसम में स्वच्छ पेयजल की कमी के कारण लोग नदी का पानी पी रहे हैं।जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर जंगलों से घिरे इस गांव में बिजली की अनुपस्थिति और हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई है।स्थानीय आदिवासी परिवारों का…

Read More

महज 2 फीसदी की दर से प्रीमियम पर मिलेगी भारी भरकम क्षतिपूर्ति0  धान की सिंचित फसल में प्रति हेक्टेयर 60 हजार की भरपाई पा सकते हैं किसानकोरबा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान अपनी फसल का बीमा कराकर किसी प्रकार के नुकसान से राहत की जुगत कर सकते हैं। प्रमुख फसल धान में असिंचित फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 43000 और सिंचित फसल के लिए 60000 प्रति हेक्टेयर की क्षतिपूर्ति राशि निर्धारित की गई है। प्रीमियम की बात करें तो असिंचित फसल में 860 रुपए तो सिंचित फसल के लिए 1200 रुपए प्रति हेक्टेयर निर्धारित है। प्रक्रिया की विस्तृत…

Read More

बिना अनुमति पाइपलाइन तोड़ने पर लगाई पेनाल्टी0 सीईडबल्यूआरएल ने चुकाया 31.99 लाख जुर्मानाकोरबा। दीपका नगर पालिका ने छत्तीसगढ़ रेलवे विभाग (सीईडबल्यूआरएल) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 लाख 99 हजार रुपये की पेनाल्टी वसूल की है। यह कार्रवाई चाकाबुडा और कृष्णा नगर में रेलवे के कार्य के दौरान नगर पालिका द्वारा स्थापित पेयजल पाइपलाइन को बिना अनुमति तोड़े जाने पर की गई है।घटना के बाद नगर पालिका ने तत्काल हाइवा पोकलैंड, ट्रैक्टर समेत 11 वाहनों की जब्ती कराई गई थी। इस पूरे प्रकरण में कटघोरा एसडीएम की मध्यस्थता से आपसी समझौता हुआ, जिसके तहत सीईडबल्यूआरएल ने नुकसानी की भरपाई करते…

Read More