साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा खदान में सीआईएसफ ने किया मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन
कोरबा । साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के गेवरा खदान के व्यू पॉइंट पर सीआईएसफ ने एसईसीएल एवं विभिन्न रेस्क्यू एजेंसी के साथ मेगा मॉक ड्रिल का संयुक्त अभ्यास किया। इस अभ्यास में सीआईएसफ के अतिरिक्त एसईसीएल प्रबंधन की रेस्क्यू टीम एवं फायर विंग, एसडीआरएफ, आपदा मित्र, जिला कोरबा फायर विंग, दीपका थाना बल, एनसीसी कैडेट्स, सीआईएसएफ एनटीपीसी कोरबा फायर विंग एवं एनसीएच हॉस्पिटल ने भाग लिया।
इस अभ्यास की थीम रही की गेवरा खदान के व्यू पॉइंट पर भूस्खलन के दौरान 5 वर्कर्स घायल हो जाते हैं। जिसमें सीआईएसएफ एवं विभिन्न रेस्क्यू एजेंसी द्वारा बचाव कार्य में अपना योगदान दिया जाता है।
इस सफल आयोजन में सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट नागेंद्र कुमार झा, ऐ.के. त्यागी महाप्रबंधक गेवरा, मनोज विश्नोई, माहाप्रबंधक रेस्क्यू एसईसीएल आर.बी. सिंधूर, महाप्रबंधक परियोजना एवं इसके अतिरिक्त सीआईएसएफ एवं एसईसीएल प्रबंधन के अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
अरुण कुमार त्यागी महाप्रबंधक गेवरा ने इस सफल आयोजन के लिए संयुक्त अभ्यास में शामिल सभी एजेंसियों की सराहना की और मॉक ड्रिल के आयोजन से होने वाले लाभों के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा खदान में सीआईएसफ ने किया मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन….रेस्क्यू टीम एवं फायर विंग, एसडीआरएफ, आपदा मित्र, जिला कोरबा फायर विंग, दीपका थाना बल, एनसीसी कैडेट्स, सीआईएसएफ एनटीपीसी कोरबा फायर विंग एवं एनसीएच हॉस्पिटल ने भाग लिया
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


















