Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
रायपुर : हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा अगस्त 2025 का परिणाम घोषित17,821 परीक्षार्थियों में से 5,350 उत्तीर्ण, परीक्षाफल प्रतिशत 30.02% रहा रायपुर, 06 अक्टूबर 2025 छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा अगस्त 2025 का परिणाम आज 06 अक्टूबर 2025 को घोषित किया गया। इस परीक्षा में कुल 19,249 छात्रों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 17,834 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए । विभिन्न कारणों से 13 परीक्षार्थियों का परिणाम रोका गया। परिणाम घोषित किए गए 17,821 परीक्षार्थियों में से 5,350 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिससे इस वर्ष का परीक्षाफल प्रतिशत 30.02% रहा। परीक्षार्थी अपना परिणामwww.sos.cg.nic.inऔरwww.result.cg.nic.inपर अपने रोल नंबर के माध्यम…
रायपुर : ‘बस्तर ओलंपिक-2025’ : 25 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक होंगी विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं’रायपुर, 6 अक्टूबर 2025 बस्तर संभाग के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने, उनकी रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को निखारने तथा बस्तर क्षेत्र की जनता का शासन से प्रत्यक्ष संबंध स्थापित करने पिछले वर्ष की भांति इस साल भी “बस्तर ओलंपिक” का आयोजन किया जा रहा है। बस्तर संभाग के सभी जिलों में विकासखंड स्तर से लेकर संभाग स्तर तक इसका आयोजन किया जाएगा। “बस्तर ओलंपिक” में एथलेटिक्स (100 मी., 200 मी., 400 मी., लम्बी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस-थ्रो, जैवलिन-थ्रो, 4X100 मी. रिले रेस), तीरंदाजी,…
रायपुर : 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को खांसी की सिरप देना पूर्णतः प्रतिबंधितछत्तीसगढ़ के सभी जिलों को निर्देश जारी औषध निर्माण इकाइयों और मेडिकल स्टोर्स पर निगरानी तेज रायपुर, 6 अक्टूबर 2025 भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार की खांसी की सिरप या सर्दी-जुकाम की दवाएं नहीं दी जानी चाहिए। साथ ही, यह दवाएं सामान्यतः पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए भी अनुशंसित नहीं हैं। यह कदम शिशुओं को…
प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ पक्का मकान का सपनाप्रधानमंत्री आवास योजनारायपुर, 6 अक्टूबर 2025 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने एक बार फिर ग्रामीण परिवार के जीवन में खुशहाली की नई रोशनी जगाई है। योजना से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है। बलौदाबाजार जिले के विकासखंड सिमगा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुलीपोता निवासी विमला निषाद, पति सियाराम निषाद का पक्का मकान निर्माण वर्ष 2024–25 में इस योजना के अंतर्गत स्वीकृत हुआ था। पूर्व में विमला निषाद मिट्टी के कच्चे घर में अपने परिवार सहित निवास करती थीं। घर की जर्जर स्थिति के कारण बरसात…
रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय में नए कुलसचिव की नियुक्तिरायपुर, 06 अक्टूबर 2025 राज्य शासन द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय में नए कुलसचिव की नियुक्ति के लिए पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार सरगुजा संभाग में संयुक्त संचालक कृषि श्री यशवंत केराम को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन दुर्ग का कुलसचिव बनाया गया है। वही कृषि संचालनालय इंद्रावती भवन अटल नगर, नवा रायपुर में पदस्थ श्री कपिल देव दीपक को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। इसी प्रकार महात्मा…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंटरायपुर, 06 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को अवगत कराया कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति…
दीपका-जवाली मार्ग अधूरा, पुल में एप्रोच रोड के अभाव में आवागमन बाधितकोरबा । कोरबा जिला में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दीपका से कटघोरा जाने वाला प्रमुख मार्ग अधूरा पड़ा हुआ है। ग्राम पंचायत जवाली के समीप बने पुल का एप्रोच रोड अब तक तैयार नहीं हो सका है, जिसके कारण आमजन को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, विद्यालयीन छात्र, श्रमिक और व्यापारी वर्ग दीपका से कटघोरा तक आवागमन करते हैं। शासन द्वारा इस मार्ग का कांक्रीटीकरण कार्य तो पूरा कर लिया गया, किंतु पुल के दोनों ओर पहुंच मार्ग अधूरा रहने से लोग…
बरसाती पानी के साथ आ रही जलकुंभी से जल आपूर्ति हो रही बाधित
जिला स्तर पर जूनियर रेड क्रॉस की गतिविधियों के सक्रिय संचालन हेतु जिला रेड क्रॉस उपसमिति का गठनकोरबा । भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी कोरबा इकाई द्वारा जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी/सचिव, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा कोरबा को एक पत्र प्रेषित कर कहा गया हैं की कोरबा जिला स्तर पर जूनियर रेड क्रॉस की गतिविधियों के सक्रिय संचालन हेतु जिला रेड क्रॉस उप समिति का गठन किया जाना प्रासंगिक है, अतः उक्त जिला रेड क्रॉस उप समिति गठन हेतु नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, जिसके आप पदेन अध्यक्ष है।उक्त उप समिति में एक या दो उच्चतर माध्यमिक शाला के…
डॉ. रामचंद्र खूटिया जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा:-कांग्रेस का जिलाध्यक्ष अब लीडर बेस्ट नहीं होगा, बल्कि संगठन व उसके कार्यकर्ता जिसे चाहेंगे उसे अध्यक्ष बनाया जाएगा। कोरबा । कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक डॉ. रामचंद्र खूटिया ने कहा है कि कांग्रेस का जिलाध्यक्ष अब लीडर बेस्ट नहीं होगा, बल्कि संगठन व उसके कार्यकर्ता जिसे चाहेंगे उसे अध्यक्ष बनाया जाएगा। श्री खूटिया जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी संगठन को नया रूप देना चाहते हैं सो इसके लिए…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.