Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिले में चल रही श्री राम कथा महोत्सव में हुए शामिल
रायपुर : उत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है नवरात्रि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री रायपुर शहर के विभिन्न गरबा महोत्सव में हुए शामिल, मातारानी का दर्शन कर लिया आशीर्वाद रायपुर, 30 सितंबर 2025 ऊर्जा का संचार कर रही है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवरात्रि के पावन पर्व पर विगत रात्रि राजधानी रायपुर स्थित विभिन्न गरबा समारोहों में शामिल हुए। उन्होंने मातारानी का दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर रायपुर शहर गरबा के रंग में सराबोर दिखाई दिया और हर तरफ़ उत्सव का उल्लास वातावरण में व्याप्त था। मुख्यमंत्री श्री साय भानपुरी…
वाणिज्य, उद्योग मंत्री 1 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान समारोह में होंगे शामिलरायपुर, 30 सितंबर 2025 प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री लखनलाल देवांगन बुधवार, 1 अक्टूबर को शाम 4 बजे कोरबा स्थित कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
रायपुर : ग्राम सभा का आयोजन 02 अक्टूबर कोरायपुर, 30 सितंबर 2025 राज्य शासन के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 6 में ग्राम सभा का प्रत्येक तीन माह में कम से कम एक सम्मेलन आयोजित करने का प्रावधान है। छत्तीसगढ़ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन 23 जनवरी, 14 अप्रैल, 20 अगस्त एवं 02 अक्टूबर के अतिरिक्त प्रतिवर्ष माह जून एवं नवम्बर में प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन के निर्देश हैं। इसी तारतम्य में 02 अक्टूबर को ग्रामसभा का आयोजन जिले के सभी ग्राम पंचायतों में किया…
दैनिक मजदूर की सेवाएं की गई समाप्तकोरबा 30 सितंबर 2025/प्राथमिक स्तर आदिवासी बालक आश्रम तुमान विकासखंड करतला में दैनिक मजदूरी पर कार्यरत श्री प्रतिपाल सिंह कंवर द्वारा शराब के नशे में ड्यूटी पर उपस्थित होने के कारण उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई है।कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्राथमिक स्तर आदिवासी बालक आश्रम तुमान विकासखंड करतला में दैनिक मजदूरी पर कार्यरत श्री प्रतिपाल सिंह कंवर शराब का सेवन करके ड्यूटी पर उपस्थित होते हैं एवं कभी-कभी नशे की हालत में बच्चों के बिस्तर पर सो जाते हैं। उन्हें कई बार समझाईस देने के…
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत “स्वस्थ मॉं दिवस “ पर आयोजित शिविरों में 9047 हितग्राहियों की स्क्रीनिग कोरबा 30 सितंबर 2025/जिले में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में में शिविर लगाकर हितग्राहियों का स्वास्थ्य जॉच किया जा रहा है तथा स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, पोषण आहार तथा स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि विकासखण्डों में सोमवार 29 सितंबर को ”स्वस्थ मॉं…
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक हुई आयोजित निगामायुक्त आशुतोष पांडेय ने विभागावार कार्यों की समीक्षा कर निराकरण हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कोरबा 30 सितम्बर 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में निगम आयुक्त कोरबा श्री आशुतोष पांडेय ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं एवं विभागीय कार्या की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन करने एवं आमजनों को प्राथमिकता से लाभांवित करने के निर्देश दिए। बैठक में निगामायुक्त श्री पाण्डेय ने जिले में संचालित शासकीय कार्या की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेते हुए योजनाओं का आमजनों को…
कोरबा में पीएम सूर्यघर योजना से रोशन हो रहे घर, आत्मनिर्भर बन रहे परिवार योजना ने परिवारों को दी बचत और सुरक्षा की सौगातकोरबा 30 सितम्बर 2025/भारत आज ऊर्जा क्षेत्र में एक नए युग की दहलीज़ पर खड़ा है। जिस तरह स्वतंत्रता आंदोलन ने हर भारतीय को एकजुट कर आज़ादी का सपना साकार किया, उसी प्रकार अब स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भरता का यह अभियान भी हर घर की छत से जुड़कर नए भारत की रचना कर रहा है। इस अभियान का स्वरूप है प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा से देश को आत्मनिर्भर और पर्यावरण के…
पोषण माह 2025 : आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रारंभिक बाल्यवस्था देखरेख और शिक्षा गतिवधियां का हुआ आयोजन कोरबा 29 सितंबर 2024/जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा के मार्गदर्शन में कोरबा जिला में पोषण माह 2025 के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रारंभिक बाल्यवस्था देखरेख और शिक्षा गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें 03 वर्ष से 0 वर्ष के बच्चों के बीच समझ विकसित करने हेतु फल, सब्जी आदि से संबंधित फैंसी ड्रेस, चित्रकारी, मिट्टी खिलौना निर्माण इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों को पोषण के साथ-साथ सीखने के केन्द्र के रूप में दर्शाने हेतु पोस्टर, स्लोगन,…
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा में मरीजों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवायेंकोरबा 29 सितंबर 2025/कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्तापूर्ण वृद्धि हो रही है । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा जिला कोरबा के हृदय स्थल पर अवस्थित है, इस संस्था की स्थापना 1916 में एडवर्ड डिस्पेंसरी के रूप में हुई थी। वर्ष 2016 में यह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा बना तथा वर्ष 2016 में मातृ एवं शिशु अस्पताल के रूप में उन्नयन किया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा कोरबा के दूरस्थ…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.