Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 49 में रेत माफियाओं ने बुधवार की शाम साढे सात बजे गोली चला दी। दो ग्रामीण को गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हैं। ग्रामीण अवैध उत्खनन का विरोध करने रेत खदान पहुँचे थे। गोली चलाने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर मोहड के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे और ग्राम मोहड में तनाव की स्थिति निर्मित बताई जा रही है। ग्रामीणों ने ड्राइवर और jcb को पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विभाग में माफियाओं का बोलबाला हो गया है। खनिज विभाग…
0 क्या यहां भी रक्तपात कराने पर उतारू हैं चुनिंदा अधिकारी और जनप्रतिनिधि….? कोरबा। कोरबा जिले में भी प्रदेश के दूसरे जिलों की तरह रेत माफिया हावी हैं। इस बीच उन जिलों में बढ़ती घटनाओं से भय लाजिमी है कि कहीं कोरबा में भी अवैध रेत को लेकर कोई अनहोनी न हो जाए। पिछली कांग्रेस की सरकार के वक्त जब रेत की कीमतों में आग लगी तो चंद भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया, सत्ता बदली तो नीम खामोशी के साये में जनता न सिर्फ लुट रही है बल्कि घाटों में सत्ता और संगठन के संरक्षण में लूट मची हुई है।…
0 प्रभारी ने कहा- में अराजकता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कोरबा-पाली। पाली थाना के नवनियुक्त प्रभारी एसआई जितेंद्र यादव ने क्षेत्रीय पत्रकारों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में थाना प्रभारी ने क्षेत्र सहित नगर में शांति व्यवस्था कायम करने पर जोर दिया,साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा का पूर्ण आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पत्रकारों के साथ कोई दुर्व्यवहार होता है तो इसकी सूचना तत्काल उन्हें दें। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अपराध को रोकने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे, अपराध रोकना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने सख्त लहजे में अपराधियों को चेतावनी दी कि…
0 लाठी व नुकीली छड़ से हमला कर हत्या कर दिया था कोरबा,कोरबी-चोटिया। मौसी के घर मेहमानी में आये जानसाय को गांव के ही एक अन्य निवासी ने मार डाला। पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल कराया है। बता दें कि कोरबी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कोठीखर्रा में बोटू उर्फ जानसाय पिता घुरऊ 30 वर्ष, घुमनीडांड, बांगो निवासी अपनी मौसी फुलसुन्दरी के घर 6 जून से आया था। वह 8 जून की रात 8 बजे भोजन करने के बाद टहलने के नाम से मौसी के घर से निकला था कि घर नहीं लौटा। उसकी तलाश दूसरे दिन की गई तो…
कोरबा-पाली। नगर पंचायत पाली अंतर्गत वार्ड क्रमांक 08 में सड़क का जीर्णोद्धार करने डामरीकरण टायरिंग का कार्य प्रारंभ किया गया। रहवासियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त कार्य का विधिवत शुभारंभ नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल ने पूजा अर्चना कर किया। उक्त सड़क में डामरीकरण टायरिंग करने से लगभग दर्जन भर से अधिक परिवार सहित, स्कूल आदि स्थानों में पहुंचने लोगों को सुविधा होगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल,उपाध्यक्ष लखन लाल प्रजापति,पार्षद वार्ड क्रमांक 08 श्रीमती दीप्ति दीपक शर्मा,पूर्व एल्डरमैन नंदू नवलानी,गोविंद भावनानी,निलेश भावनानी,दीपक शर्मा,संजय जायसवाल,हीरा लाल यादव,सीएमओ पूर्णेंदु तिवारी,रिंकी जायसवाल,रामनाथ यादव,दीपक…
कोरबा-करतला। कोरबा जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत वरिष्ठ भाजपा नेता नटवरलाल शर्मा ने कुदमुरा पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 की पंच गीता बाई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया है।पूरा मामला रेत के विवाद से जुड़ा हुआ है। घटना 6 जून 2025 को कुदमुरा से होकर बहने वाली मांड नदी के पास रेत घाट का है। यहाँ से रेत लेने के लिए नटवर और गीता में विवाद, गाली-गलौज, आपत्तिजनक शब्दो का उपयोग हुआ। नटवरलाल के विरुद्ध पंच ने रिपोर्ट लिखाई है वहीं नटवरलाल शर्मा ने भी पंच गीता बाई के विरुद्ध करतला थाना मैं लिखित शिकायत दर्ज कराया। नटवरलाल ने बताया…
रायपुर।छत्तीसगढ़ में भारतीय वन सेवा एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में एडिशनल पीसीसीएफ (वित्त/बजट एवं उत्पादन) संजीता गुप्ता को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष बनाया गया है। सभी पदों पर सर्वसम्मति से चयन हुआ। बता दें कि संजीता गुप्ता छत्तीसगढ़ वन विभाग में एक वरिष्ठ और सम्मानित अधिकारी मानी जाती हैं, और उनके नेतृत्व में एसोसिएशन से सेवा हित में सकारात्मक और रचनात्मक कार्य की उम्मीद की जा रही है।नई कार्यकारिणी में जिन अन्य अधिकारियों को पदभार सौंपा गया है, उनमें उपाध्यक्ष (Vice President) पद के लिए सीएसएफ रायपुर (CSF Raipur) में पदस्थ राजू अगासी मनी (Raju Agasi Mani) को चुना गया…
0 जिला शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही,पूरक परीक्षा का भी पता नहीं कोरबा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए आयोजित की गई पांचवीं और आठवीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के काफी दिन बीत जाने के बाद भी आज पर्यंत अंक सूची जारी नहीं की जा सकी है। हालांकि शिक्षा विभाग के द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं लेकिन विद्यार्थियों को अंकसूची का वितरण नहीं किए जाने से कई तरह की व्यावहारिक दिक्कतों तथा दूसरे विद्यालयों में प्रवेश से लेकर कक्षा पांचवी से छठवीं, आठवीं से नवमीं में प्रवेश हेतु…
कोरबा। जिले के कटघोरा वनमडल अंतर्गत केंदई वन परिक्षेत्र के परला ग्राम में दो ट्रैक्टरों को अवैधानिक कार्य में लगे होने पर कार्यवाही की गई है। एक मामला नवापारा परला क्षेत्र का हैअरोपी का नाम –वाहन चालक – उमेश कुमार वल्द भूपचंद जाति गुर्जर साकिन परला ग्रामपंचायत परला, चौकी-मोरगा, जिला – कोरबा (छ.ग.)जप्त सामग्री – 01 नग ट्रेक्टर ट्राली सहित लगभग 02 चट्टा जलाऊ लकड़ी भरा हुआ।महिन्द्रा (लाल रंग) (G12-BD-7295)POR क्रमांक 612/05 दिनांक 09.06.2025स्थान जमटिहवा, कक्ष क्र. P336अधिनियम :–छग वनोपज अभिवहन नियम 2001 नियम 2घटना का विवरण:–आरोपी व्यक्ति उमेश कुमार व. भूपचंद जाति गुर्जर निवासी परला द्वारा स्वयं के वाहन…
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर एवं पार्टी के महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से जिला के अध्यक्ष गोपाल मोदी के अनुशंसा पर कुदमुरा मंडल के कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। मंडल अध्यक्ष बृजलाल राठिया, चार उपाध्यक्ष गोवर्धन गुप्ता, जितेंद्र कुमार अग्रवाल, मुकेश जायसवाल, समय लाल कंवर, दो महामंत्री उमेश्वर सोनी, कौशल चौरसिया, चार मंत्री अर्चना चौहान, शुकवारो राठिया, विजय शर्मा, उर्मिला मंझवार, कोषाध्यक्ष कमला राठिया की घोषणा से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है ।
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.