Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: रामेश्वर ठाकुर
रायपुर : अनियमितता पाए जाने पर 5 कृषि सेवा केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारीरायपुर, 01 सितंबर 2025 बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में कृषकों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कृषि विभाग की टीम ने विभिन्न विकासखण्डों में कृषि सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 5 कृषि सेवा केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार विकासखण्ड अंतर्गत निरीक्षक श्री लोकनाथ दीवान ने गुरुदेव कृषि केंद्र, रसेडा का…
रायपुर : निर्माण विभागों के कार्यपालन अभियंताओं को चेतावनी…..लंबित निरीक्षण प्रतिवेदनों का जवाब देने 7 दिन की मोहलत मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) पुराम ने ली बैठक रायपुर, 01 सितंबर 2025 मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) आर. पुराम ने आज वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के जरिए राज्य के निर्माण विभागों के सभी संभागों के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर लंबित निरीक्षण प्रतिवेदनों के निराकरण की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की गई। बड़ी संख्या में लंबित निरीक्षण प्रतिवेदन के मद्देनजर उन्होंने सभी कार्यपालन अभियंताओं को इसके निराकरण के लिए एक सप्ताह की मोहलत देते हुए कहा कि इसमें चूक करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध…
रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिए कड़े निर्देश रायपुर, 01 सितंबर 2025श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में श्रम विभाग के विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में मंत्री श्री देवांगन ने निजी उद्योगों द्वारा कराए जाने वाले श्रमिकों के स्वास्थ्य जांच की गहन समीक्षा की। जोखिम वाले (खतरनाक) 913 कारखानों में मात्र 682 ने ही श्रमिकों की चिकित्सा रिपोर्ट अपलोड की गई, शेष की रिपोर्ट अपलोड नहीं करने और जिनके द्वारा किये गए है उनके द्वारा बरती जा रही…
रायपुर : नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर रोकथाम के लिए राज्य भर में कार्रवाई लगातार जारीरायपुर, 01 सितंबर 2025दवाओं का दुरुपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। औषधि विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में की गई कार्रवाइयों में कई स्थानों से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित औषधियां जब्त की गईं और आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया। हाल ही में पंडरिया जिला कबीरधाम में प्रतिबंधित औषधि की अवैध बिक्री की सूचना पर छापा मारकर इसकी 200 स्ट्रिप जब्त की गई। वहीं रायपुर में कोडीन…
बालको फोटोग्राफी प्रदर्शनी ‘मल्हार 3.0’ संपन्नकोरबा । कोरबा जिले में संचालित वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर ‘मल्हार 3.0’ फोटोग्राफी प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का आयोजन किया। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।इस अवसर पर बालको के प्रतिभाशाली कर्मचारियों द्वारा खींची गई बेहतरीन तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया। आगंतुकों ने प्राकृतिक सौंदर्य और जीवन के विविध रंगों को दर्शाती तस्वीरों की सराहना की।दो दिवसीय कार्यक्रम ‘मल्हार 3.0’ में ‘आर्कियोलॉजिकल वंडर्स’, ‘नेचुरल स्केप्स’ और ‘कल्चर केलिडोस्कोप’ प्रतियोगी थीम पर आधारित मनमोहक छायाचित्र…
उर्वरक विक्रय दुकानों का किया गया निरीक्षणकोरबा 01 सितंबर 2025/कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर कार्यालय उप संचालक कृषि कोरबा के जिला स्तरीय टीम द्वारा दुकानों में छापेमारी सतत की जा रही है। सोमवार को कृषि विभाग की टीम द्वारा जिले के खाद दुकानों का निरीक्षण किया। श्याम खाद भण्डार उरगा तथा सोनरक्षा कृषि केन्द्र कुदुरमाल में खाद विक्रय का निरीक्षण में पाया गया कि उक्त दुकानों में वर्तमान स्थिति में खाद का भण्डारण निरंक है। पटेल कृषि केन्द्र में कीटनाशक दवाओं का निरीक्षण किया गया।उप संचालक कृषि ने बताया कि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 6298.46 मेट्रिक टन…
बाल संप्रेक्षण गृह से 04 अपचारी बालकों के फरार हो जाने की घटना के संबंध में कलेक्टर ने दिये दण्डाधिकारी जांच के आदेशकोरबा 01 सितंबर 2025/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजीत वसंत ने शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक) कोरबा में संस्थागत हुए चार अपचारी बालकों के 31 अगस्त 2025 को सुबह लगभग 08.10 बजे बाथरूम के वेंटिलेशन खिड़की को तोड़कर संस्था परिसर से फरार हो जाने की घटना के संबंध में दण्डाधिकारी जांच के आदेश दिये हैं।जिला दण्डाधिकारी श्री अजीत वसंत ने उक्त घटना की दण्डाधिकारी जांच हेतु संयुक्त कलेक्टर कोरबा श्री कौशल प्रसाद तेंदुलकर को आदेशित किया है कि उक्त…
नशे और अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के खिलाफ कोरबा पुलिस ने की सख्त कार्यवाही
कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क अभी अधूरी पर टोल वसूली शुरू-यात्रियों में नाराजगी कोरबा । चांपा जंक्शन होने के कारण कोरबा जिले के यात्रियों को चांपा रेलवे स्टेशन ट्रेन में यात्रा करने के लिए आना-जाना पड़ता है। जनहित में परिवहन विभाग द्वारा निजी बसों को कोरबा-चांपा यात्री ले जाने के लिए तीन फेरा करीबन 14 बसों को परमिट प्रदान कि गयी हैं। लेकिन जमनीपाली टोल प्लाजा खुलने के बाद प्रति बस 1000/- रुपये टोल टैक्स प्रतिदिन देना पड़ता हैं, जिससे बस संचालकों को बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है और बसें बंद होने की कगार पर आ चुकी हैं।विगत् एक…
विकास झा व वार्ड पार्षद ने फीता काट व श्रीफल तोड़कर 7 दिवसीय मेले का किया शुभारंभकोरबा । कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अंतर्गत विभिन्न वार्डों व विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग स्तर से गजानंद स्वामी विराजे हुए हैं।इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 17 घुड़देवा के दुर्गा पंडाल में भी श्रीगणेश विराजे हैं, जहां पूर्व पार्षद पवन गुप्ता व घुड़देवा वासियों के सहयोग से गणेश चतुर्थी के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों के लिए मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार का झूला लगाया गया है। उक्त मेले का आयोजन 7 दिवसीय के लिए आयोजित किया गया है।…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.