Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
जयसिंह अग्रवाल की पहल से स्याहीमुड़ी–रामनगर मार्ग खुला :: ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत जमनीपाली – कोरबा पश्चिमदर्री स्थित एचटीपीपी (सीएसईबी) प्रबंधन द्वारा कुछ कारणों से कॉलोनी से होकर स्याहिमुड़ी–रामनगर को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग को मलबा डालकर बंद कर दिया गया था जिससे स्याहीमुड़ी रामनगर, राजीव नगर, डाड़पारा आदि ग्रामों के ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के नागरिकों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से संपर्क कर अपनी रोजमर्रा की परेशानियों से अवगत कराया। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आज जयसिंह अग्रवाल वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ…
कोरबा की बेटी ईशानी कौर ने किया कमाल0 केंद्र से हासिल किया शैक्षणिक और नवाचार क्षेत्र में पेटेंट0 शंकराचार्य इंस्टीटयूट रायपुर इंस्टिट्यूट के तीसरे सेमेस्टर में अध्ययरत है छात्रा कोरबा. कोरबा की बेटी ईशानी कौर सहित चार छात्राओं ने विकसित एक नवीन तकनीकी समाधान नवाचार के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बनाई है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। छात्राओं ने इंफ्रारेड लेजर बेस्ड फेशियल रिकॉगनाइजेशन एटेंडेंट सिस्टम एंड मेथड थेयोफ में पेटेंट प्राप्त किया है। यह पेटेंट लगभग 20 वर्षांे के लिए स्वीकृत किया गया है। यह छात्राओं के लिए के लिए बड़ी सफलता है। इसी के…
जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 18.01.26 आज दिनांक 18.01.26 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर के सभा कक्ष में जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों का पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आहुत की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले की कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए फरार आरोपियों की शीघ्र धरपकड़ सुनिश्चित करने, डीजल चोरी, अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जुआ -सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त एवं सतत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने -अपने क्षेत्रों में…
DMF घोटाले पर प्रधानमंत्री कार्यालय सख्त, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट कोरबा। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड (DMF) के कथित दुरुपयोग के मामले में अब केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने इस प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील को स्मरण पत्र जारी किया है। यह कार्रवाई भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर द्वारा की गई शिकायत के बाद सामने आई है, जिससे राज्य की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कोरबा जिले में बालको से संबंधित एक…
रायपुर : बारनावापारा अभयाण्य में “बर्ड सर्वे 2026” का आयोजन,200 से अधिक पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्जदेश के 11 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा,अभयारण्य क्षेत्र में जैव विविधता का वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण, बर्डिंग कल्चर एवं इको पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा रायपुर,18जनवरी 2026 बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में 16 से 18 जनवरी 2026 तक “बर्ड सर्वे 2026” का आयोजन किया गया। सर्वे के दौरान पक्षियों की अच्छी विविधता देखने को मिली। अब तक प्राप्त डेटा के अनुसार इस सर्वे में लगभग 202 पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। इस सर्वे में देश के 11 राज्यों महाराष्ट्र, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना,…
रायपुर : छत्तीसगढ़ की धरा पर साहित्यकारों का महाकुंभ:23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा ‘रायपुर साहित्य उत्सव–2026’ रायपुर, 18 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक परंपरा को राष्ट्रीय पटल पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव 23 से 25 जनवरी 2026 तक नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित होगा। यह उत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा, लोक परंपराओं और साहित्यिक चेतना को नई पीढ़ी से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। देशभर से प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, कथाकार,…
धान खरीदी के शेष दिवसों में प्रभावी कार्ययोजना से करें खरीदी : कलेक्टर कुणाल दुदावत सजगता, निष्पक्षता और शासन की मंशानुसार धान खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित कोरबा 18 जनवरी 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान खरीदी के शेष दिवसों में शासन की मंशानुसार पूर्ण सजगता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को प्रभावी…
कटघोरा एसडीएम द्वारा अवैध रेत उत्खनन पर की गई बड़ी कार्रवाई कृ एक ट्रैक्टर जप्त, अन्य के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्यवाही कोरबा, 18 जनवरी 2026/एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना (आईएएस) द्वारा आज जुराली घाट क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की कार्रवाई के दौरान 6-7 ट्रैक्टरों को मौके पर रेत उत्खनन करते देखा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम द्वारा तत्काल राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर पहुंचकर जप्ती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।संयुक्त टीम के पहुंचते ही अधिकांश ट्रैक्टर चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगे। इसके बावजूद एसडीएम श्री…
जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 18.01.26 अभियान के दौरान थाना जांजगीर पुलिस द्वारा 12 गिरफ्तारी वारंटी एवं 02 स्थाई वारंटी, चौकी नैला से 02 गिरफ्तारी, थाना बलौदा से 01 गिरफ्तारी वारंटी एवं 04 स्थाई वारंटी, थाना अकलतरा 03 गिरफ्तारी वारंटी एवं 01 स्थाई वारंटी, थाना मुलमुला 01 गिरफ्तारी वारंटी एवं 01 स्थाई वारंटी, थाना पामगढ़ 03 स्थाई वारंटी, थाना नवागढ़ 06 गिरफ्तारी, थाना शिवरीनारायण 03 गिरफ्तारी वारंटी एवं 05 स्थाई वारंटी, थाना चांपा 03 गिरफ्तारी वारंटी एवं 04 स्थाई वारंटी, थाना बम्हनीडीह 01 स्थाई वारंटी, थाना बिर्रा 01 गिरफ्तारी वारंटी एवं 01 स्थाई वारंटी, कोटमीसोनार से 02 गिरफ्तारी वारंट…
शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में हितग्राहियों को राशन नहीं मिलने से नाराज विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र कोरबा रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फूल सिंह राठिया ने कलेक्टर को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई है विधायक फूल सिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अनेक शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में पिछले कई महीनो से हितग्राहियों को राशन नहीं मिल पा रहा है जिसकी वजह से हितग्राहियों के सामने भरण पोषण का संकट है विधायक फूल सिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखे पत्र में कहा है कि उनके…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.