Author: रामेश्वर ठाकुर

नगर पालिका परिषद की जमीन बेचकर बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितता का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 41 के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए उपाध्यक्ष रामनाथ सिदार सहित 7 पार्षदों को उनके पद से हटा दिया गया है। साथ ही नगर पालिका परिषद या नगर पंचायत का चुनाव लड़ने के लिए अपात्र घोषित किया है।सारंगढ़। सारँगढ़ नगर पालिका के 7 पार्षदों को उनके पद से हटाया गया है। हटाए गए पार्षदों में कमला किशोर निराला, गीता महेंद्र थवाईत, सरिता शंकर चंद्रा, संजीता सिंह सरिता, शुभम वाजपेयी और शांति लक्ष्मण मालाकार शामिल हैं।बता…

Read More

कानून व्यवस्था बनाए रखने अधिकारियों को सजगता व सतर्कता से कार्य करने के दिए निर्देश संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने व लोक शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने किया निर्देशित कोरबा। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में कलेक्टर अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। सभी अधिकारियों को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने लिए प्रभावी कदम उठाने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर श्री वसंत ने संवेदनशील क्षेत्रो पर विशेष ध्यान रखने एवं लोक शांति भंग करने वालों पर कड़ी निगरानी…

Read More

0 ऑफलाइन रसीद की प्रवृत्ति पर रोक लगाए सरकार 0 DSP गुरजीत व ठाकुर सहित स्टाफ की नामजद शिकायत की गई रायपुर/कोरबा। यातायात पुलिस रायपुर व प्रदेश के अन्य जगहों पर यातायात पुलिस के द्वारा अवैध वसूली कर भ्रष्टाचार करने व काफी लंबे समय से पदस्थ डी.एस. पी., टी.आई. ए.एस.आई., एस.आई., आरक्षकों का स्थानंतरण दूरस्थ जगहों में करने व यातायात पुलिस के द्वारा आफलाइन रसीद को बंद करने बाबत प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा सहित प्रदेश महानिदेशक अरुण देव् गौतम को पत्र लिखा है। प्रदेश के पूर्व गृहमन्त्री ननकीराम कंवर ने कहा है कि प्रदेश की राजधानी के यातायात पुलिस…

Read More

कोरबा-बांकीमोंगरा। कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र की एक भाजपा नेत्री व पूर्व नगर पालिका सदस्य रहीं ज्योति महंत ने बांकीमोगरा थाना भवन के सामने थाना परिसर में एक ग्रामीण से मारपीट की। भाजपा नेत्री की मार से ग्रामीण सड़क पर गिर पड़ा तो उसे और लिटा कर झापड़ व लात से मारते हुए नजर आ रही हैं। कह भी रहीं हैं कि ये मर जायेगा तो भी फर्क नहीं पड़ता। इस पूरे घटनाक्रम का 3 वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। घटनाक्रम कुछ ऐसा है कि ग्राम बरेडिमुड़ा का रहने वाला किसान अपने बैल को लेकर आ रहा था कि…

Read More

0 युवक ने पूर्व नाबालिग प्रेमिका व मां पर किया हमला, मारपीट,पुलिस पर असहयोग का आरोप कोरबा। कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें नाबालिक के पूर्व प्रेमी ने उसके घर में आकर चाकू अड़ा कर गाली गलौज करते हुए धमकाया। बाद में उसकी मां पर भी चाकू से हमला किया। नाबालिक को चाकू से जख्म आए हैं जिनका उपचार हो रहा है। पुलिस पर आरोप है कि उसने, जो शिकायत की गई उसे रिपोर्ट में दर्ज नहीं किया और आरोपी युवक को प्रभाव में आकर बचाने का पूरा-पूरा प्रयास किया जा…

Read More

0 एसपी भोजराम पटेल के निर्देशन पर अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता 0 अंतर्राज्यीय गिरोह फर्जी दस्तावेज तैयार कर चरित्र सत्यापन कराने पहुंचे पुलिस कार्यालय जो चढ़े पुलिस के हत्थे➡️ आरोपियों से फर्जी निवास प्रमाण पत्र, नोटरी का कोरा प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, सील, कूटरचित प्रमाण पत्र एवं 03 नग मोबाईल को किया गया जप्त➡️ केंद्रीय बल में 05 अतिरिक्त अंक दिलाने के उद्देश्य से एसआरई जिले का बनवाया गया फर्जी निवास प्रमाण पत्रमुंगेली। मामले का विवरण है कि दिनांक 06.06.2025 को योगेन्द्र कुमार पिता प्रेमशंकर बघेल एवं प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह दोनो अपने आपको ग्राम कंतेली…

Read More

कोरबा-पाली। जमीन के अंदर जल संग्रहण करने शासन की महत्वपूर्व योजना है सोख़्ता गढ्ढा का निर्माण करना, किंतु वास्तव स्थिति में देखा जाए तो यही लगता है कि शासन के इस योजना माध्यम से सरकार की मंशा कही पूरी होने हुए नहीं दिख रही है बल्कि इस योजना से सिर्फ अधिकारी कर्मचारी और उनके चहेते ठेकेदारों को बस लाभ हो रहा है, ज्ञात हो कि महिला बाल विकास विभाग पाली द्वारा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के 16000 रु की लागत से सोख्ता गढ्ढा का निर्माण किया गया है किन्तु मौके की स्थिति इसके विपरीत है। मौके पर 2000 रु से अधिक…

Read More

0 कहानी सुनाते-सुनाते धमकी देकर प्रेमी संग भागी पत्नी कोरबा। नीले ड्रम की कहानी सुना-सुना कर और आत्महत्या की धमकी देकर पति को फंसा देने की बात कहते हुए पत्नी भयभीत करती रही। उसने अपने दांपत्य जीवन में दूसरे युवक को शामिल किया और अंततः दो बच्चे तथा पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ चल निकली। पुलिस चौकी में उसने इसकी लिखित सूचना भी दे दी है। धमकी और पत्नी की हरकतों से परेशान पति ने देश भर के युवकों से अपील की है कि वे कभी भी लव मैरिज के चक्कर में ना पड़ें। मूलत: सक्ती जिले का निवासी…

Read More

कोरबा-पाली। कस्तूरबा गांधी आदर्श आवासीय विद्यालय मुनगाडीह की अधीक्षिका श्रीमती श्रद्धा जायसवाल को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान से नवाजा गया है.श्रीमती जायसवाल बिलासपुर संभाग से उक्त सम्मान प्राप्त करने वाली चयनित एकमात्र शिक्षिका है. शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए इन्हें पुरस्कृत और सम्मानित किया गया है. संयुक्त संचालक,शिक्षा संभाग बिलासपुर के द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षा श्री पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया.जिसमे श्रीमती जायसवाल को संभाग स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है. संभाग स्तर पर कोरबा जिले से पाली ब्लॉक से चयन होना पूरे पाली ब्लॉक ही नही वरन जिले के लिए गौरव…

Read More

कोरबा,कोरबी-चोटिया। कटघोरा वनमंडल के अंतर्गत आने वाले पसान क्षेत्र के ग्राम कोटमर्रा कंपार्टमेंट नंबर पी- 188 में नीलगिरी का प्लांटेशन किया गया है। इस प्लांटेशन में करीब डेढ़ सौ से 200 हरे-भरे वृक्षों की कटाई करने के साथ ही अवैध परिवहन कर ले जाया जा रहा है।गौरेला पेंड्रा मरवाही के लकड़ी तस्कर इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों के द्वारा लकड़ी की तस्करी में लगे वाहन को पकड़ कर रेंजर आर एन ददावत को सूचना दी गई जो मौके पर तो पहुंचे लेकिन आरोप है कि लेन-देन कर लकड़ी से भरी वाहन को छोड़ दिया गया। वन प्रबंधन…

Read More