Author: रामेश्वर ठाकुर

0 कलेक्टर ने कहा- राजस्व प्रकरणों को लंबित न रखें, निर्णय लें और आदेश दें 0 नक्शा, बटांकन इस माह के अंत तक पूर्ण करने के दिए निर्देश 0 सिंगल ट्रांजेक्शन वाले कोटवारी भूमि को शासन के खाते में दर्ज करने के दिए निर्देश 0 अविवादित बंटवारा, नामान्तरण में प्रगति लाने के दिए निर्देश कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि राजस्व प्रकरणों को लंबित न रखे। संबंधित का पक्ष सुने और निर्णय लेकर आदेश दें। उन्होंने सभी…

Read More

0 बाहरी मछुआरों पर प्रतिबन्ध लगाने पंचायत का निर्णय कोरबा-मोरगा। जिले के सीमांत इलाके मोरगा से होकर बहने वाली चोरनई नदी में एक महिला की लाश मिली। सूचना बाद पहुंची पुलिस ने जांच प्रारम्भ की।बताया गया कि ग्राम पंचायत अरसियां के आश्रित ग्राम नवापारा के छोटी चोरनई नदी( डेम) में ग्राम कांटा, ग्राम पंचायत बड़गांव निवासी बीजों बाई पति सुमार साय मंझवार की डूबने से मौत हुई है।सुमार सिंह मंझवार अपनी पत्नी के साथ पिछले दो महीने से चोरनई नदी के डूबान क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर रह रहा था। रविवार सुबह पति चावल लेने लेमरू गया किन्तु शाम होने के…

Read More

रायपुर। बिलासपुर जिले में बहुचर्चित अरपा-भैंसाझार- चकरभाठा में भू-अर्जन में किये गये अनियमितता पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। कोटा के तत्कालीन एसडीएम रहे और वर्तमान में वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आनंदरूप को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। गौरतलब है कि बिलासपुर जिला में अरपा भैंसाझार परियोजना में एक ही खसरे का अलग-अलग रकबा दिखाकर मुआवजा बांटने में 3 करोड़ 42 लाख 17 हजार 920 रुपये की अनियमितता सामने आयी थी। पहले जांच में कोटा के तत्कालीन एसडीएम आनंद रूप तिवारी, कीर्तिमान सिंह राठौर समेत अन्य अफसरों को दोषी पाया गया था। इस जांच रिपोर्ट में एसडीएम आनंदरूप…

Read More

0 वन विभाग भी पूरे मामले में खामोश बैठा कोरबा-कटघोरा। कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र में पहले नीलगिरी वृक्षों की अवैध कटाई ने सुर्खियाँ बटोरी थीं और अब उसी तर्ज पर एक नया ‘सागौन कांड’ सामने आया है, जिसने प्रशासन और पर्यावरण प्रेमियों को चिंतित कर दिया है। इस मामले में स्थानीय नेता एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रतिनिधि लाल बहादुर कोराम ने गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कटघोरा को एक लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, पवन अग्रवाल (पिता स्व. बिहारी अग्रवाल), निवासी कटघोरा, जिला कोरबा, ने अपने स्वामित्व की भूमि के खसरा…

Read More

कोरबा-हरदीबाजार। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से विभिन्न हितग्राहियों को वितरण किये जाने वाले पोषक रेडी टू ईट के निर्माण का कार्य महिला स्व सहायता समूहों को सौंपने का निर्णय लिया है। कोरबा जिला भी इसमें शामिल है किंतु यहां चयन प्रक्रिया को लेकर धांधली की शुरुआती सुगबुगाहट के बीच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसे लेकर हरदीबाजार के एक स्व सहायता समूह ने भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय से सीधे शिकायत कर गड़बड़ी का आरोप लगाया है।जिया स्व सहायता समूह परियोजना हरदीबाजार ने बताया कि उसके समूह को प्रथम सूची में 83 अंक…

Read More

कोरबा। शहर के महात्मा गांधी (सीतामणी) मार्ग निवासी और प्रतिष्ठित व्यवसायी सुल्तानिया परिवार की मोहि सुल्तानिया ने आईआईटी-जे एडवांस परीक्षा में 6145वीं रैंक हासिल कर कोरबा का नाम रोशन किया है। मोहि सुल्तानिया, रोहिणी- निशा सुल्तानिया की पुत्री और स्वर्गीय अश्वनी सुल्तानिया की पोती हैं।मोहि सुल्तानिया ने अपनी शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल जमनीपाली- एनटीपीसी से प्राप्त की। वह हमेशा से ही पढ़ाई में श्रेष्ठ रही हैं और कक्षा 10वीं में जिला टॉपर रहीं। इसी तरह, कक्षा 12वीं में भी उन्होंने साइंस (पीसीएम) में कोरबा, अंबिकापुर, जांजगीर-चांपा और सक्ति जिले में टॉपर रहीं। 0 मोबाइल और टीवी से दूरीमोहि सुल्तानिया ने…

Read More

0 शपथ ग्रहण के 3 माह पूरे हुए लेकिन बोर्ड नहीं बदलवा सके अधिकारी कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में 10 साल बाद सत्ता परिवर्तन हुआ। भाजपा के बहुत से पार्षद जीत कर आए, कांग्रेस के भी कुछ पार्षद जीते तो कुछ पार्षद रिपीट हुए। रिपीट हुए पार्षदों को छोड़ दें तो जो पार्षद नए चुन कर आए हैं और जिन्हें एमआईसी का मेम्बर बनाया गया है, उनके बारे में उनके वार्ड से गुजरने वाले लोगों को पता नहीं चल पा रहा है।इसे निगम अधिकारियों की अनदेखी कहें या बेख्याली की वजह से आज भी जब वार्डों में लगे बोर्ड…

Read More

कोरबा-बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन भारतीय डाक सेवा, बिलासपुर मंडल और कोरबा कार्यालय के सहयोग से किया गया। इसका उद्देश्य संयंत्र स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाना तथा निवेश के अवसरों की जानकारी देना था। कार्यक्रम का नेतृत्व श्री गणेश देवांगन, सहायक अधीक्षक, बिलासपुर डाक मंडल ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को नियमित बचत की आदत, बीमा के माध्यम से जोखिम सुरक्षा, और दीर्घकालिक निवेश के लाभों के बारे में जागरूक किया। इसमें व्यावसायिक साझेदार के 80 कर्मचारियों ने भाग लिया। सत्र में डाकघर…

Read More

0 नगदी सहित क्राईम रिपोर्टर लिखा वाहन किया गया जप्तबिलासपुर-बिल्हा। एक प्रचलित कहावत है कि- घोड़ों को मिलती नहीं घास और गधे खा रहे च्यवनप्राश….। इसे चरितार्थ करते हुए घूम-घूम कर पत्रकारिता के पेशे को बदनाम कर अवैध क्राइम रिपोर्टर बनकर वसूली के मामले में एक महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शैलेन्द्र प्रजापति निवासी बिल्हा ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि कार क्रमांक सीजी04क्युई 6382 जिस पर क्राईम रिपोर्टर का सामने में प्लेट लगा है, में सवार 02 पुरूष और 01 महिला उसके बिल्हा स्थित ईट भट्ठा में दिनांक 01…

Read More

कोरबा। कोरबा जिले के विद्यालयों में अतिशेष चिन्हांकित सहायक शिक्षकों की 31 मई 2025 को किये गये विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण काउंसलिंग प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की गई है। इसके लिए सचिव, छ.ग.शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी परिपत्र क्र.एफ 2-24/2024/20-तीन नवा रायपुर दिनांक 02.08.2024 का हवाला दिया गया है।सर्व शिक्षक संघ ने कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपे आवेदन में कहा है कि 31 मई को किये गये विसंगतिपूर्ण अतिशेष सहायक शिक्षकों की विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण काउंसलिंग प्रक्रिया को निरस्त किया जावे, क्योंकि उक्त प्रक्रिया में सचिव शिक्षा विभाग द्वारा जारी परिपत्र के कण्डिका 10 के बिन्दु 4 का…

Read More