Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
रायपुर : कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’ जल्द खुलेंगे पर्यटन के नए द्वार रायपुर, 04 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ की कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैव विविधता और विश्व-प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए देश-विदेश में विख्यात है। इसी कड़ी में अब कांगेर घाटी में एक और अनोखी प्राकृतिक स्थलाकृति सामने आई है, जिसे “ग्रीन केव” (ग्रीन गुफा) नाम दिया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा पर्यटन और वन्य धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन को विशेष…
रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में 8 जनवरी गुरुवार को होगा जनदर्शन रायपुर, 04 जनवरी 2026 मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 08 जनवरी गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।
संगठित समाज – सशक्त समाज – सम्मानित समाज — जयसिंह अग्रवालकोरबा | 04 जनवरी – छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन (सम्मेलन) की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक एवं तृतीय कार्यकारिणी सभा का आयोजन दिनांक 04 जनवरी को कृष्णा हुंडई परिसर, कोरबा में अत्यंत गरिमामय एवं विचारोत्तेजक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।सम्मेलन के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सहभागिता करते हुए कहा कि “इस सम्मेलन के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करना मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण सामाजिक उत्तरदायित्व भी है।”उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अग्रवाल समाज को संगठित,…
गेवरा खदान में कोयला लिफ्टिंग को लेकर हुई हिंसक झड़प ग्राम पाली के बाद अब गेवरा, दीपका में भी हालात बिगड़ने के संकेतकोरबा l सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना एवं एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदानों में शामिल एसईसीएल की गेवरा परियोजना एक बार फिर कोयला लिफ्टिंग को लेकर बड़े विवाद में घिर गई है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि कोयला खदान परिसर में कोयला लिफ्टिंग कार्य को लेकर दो निजी कंपनियों के बीच हुई हिंसक…
पीवीटीजी गांव में ग्रामीणों के बीच कलेक्टर की लगी चौपाल, शिक्षा, स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी केंद्र में निरीक्षण कर जाना वहाँ का हाल जिले के अंतिम छोर से कलेक्टर ने परखी शिक्षा, स्वास्थ्य सहित शासन की योजनाओं की हकीकत पीएम जनमन सड़क सहित निर्माणाधीन भवन के कार्य में प्रगति लाते हुए शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश ऐतमानगर जलप्रदाय योजना में कार्य की प्रगति धीमी होने पर नोटिस जारी करने के निर्देश धान खरीदी केंद्र, गुरसिया व्यपवर्तन का भी कलेक्टर ने किया निरीक्षण कोरबा 03 जनवरी 2026/नवपदस्थ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने नए साल की शुरुआत के साथ ही आकांक्षी ब्लॉक…
कलेक्टर की खंड स्तरीय समीक्षा बैठकए योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुँचाने के निर्देश आकांक्षी ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा में योजनाओं की प्रगति तेज करने हेतु किया निर्देशितकोरबा 03 जनवरी 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज जनपद कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन तथा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोड़ी उपरोड़ा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत चिन्हित ब्लॉक हैए इसलिए सभी विभाग अपने.अपने सूचकांकों में बेहतर उपलब्धि सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन…
उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों एवं हितों के लिए सतर्क रहना आवश्यक ग्राम पंचायत नकटीखार में उपभोक्ता जागरूकता शिविर संपन्नकोरबा 03 जनवरी 2026/छग राज्य उपभोक्ता आयोग के निर्देशानुसार जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा द्वारा प्रतिमाह कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 31 दिसम्बर 2025 को ग्राम पंचायत नकटीखार में कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा ग्रामवासियों को उनके अधिकारों व हितों की जानकारी दी गई।इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा की अध्यक्षा श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण- सुश्री ममता दास एवं श्री पंकज कुमार देवड़ा ने संयुक्त…
//सफलता की कहानी// ऑयल पाम खेती से कोरबा के किसानों की बढ़ी आय, अब अनुदान के साथ टॉप-अप सहायता से होगा दोगुना लाभ कोरबा 03 जनवरी 2026/राज्य में खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम अब किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर उभर रहे हैं। ऑयल पाम जैसी दीर्घकालीन और लाभकारी फसल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने प्रति हेक्टेयर अनुदान के साथ अतिरिक्त टॉप-अप राशि देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर कृषि विभाग द्वारा मंजूर की गई इस नई व्यवस्था से किसानों की आय…
मार्ग अवरुद्ध करने मामले में कोतवाली जांजगीर पुलिस की सख्त कार्रवाई * नामजद 10 लोगो एवं अन्य के विरुद्ध थाना जांजगीर में किया गया अपराध पंजीबद्ध….मुख्य मार्ग में शव को रास्ते में रखकर तथा मुआवजे की मांग को लेकर लगभग 3 घंटे तक मुख्य मार्ग को किया गया था बाधित * *बीते कल रात्रि में नेता जी फर्नीचर दुकान जांजगीर के सामने मुख्य मार्ग में शव को रास्ते में रखकर तथा मुआवजे की मांग को लेकर लगभग 3 घंटे तक मुख्य मार्ग को किया गया था बाधित* * *आरोपियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के द्वारा कार्यवाही…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सशक्त सामाजिक सुरक्षा तंत्र रायपुर, 03 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ शासन वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र कल्याण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से राज्य में वृद्धजनों के लिए सुनियोजित, व्यापक एवं सतत सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र वरिष्ठ नागरिकों को बिना किसी पृथक “सीनियर सिटीजन कार्ड” के उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अलग पहचान पत्र की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आधार कार्ड एवं अन्य वैध दस्तावेजों…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.