Author: रामेश्वर ठाकुर

जनदर्शन में करण और मीना को मिला व्हीलचेयर कुल 86 आवेदन प्राप्त हुए कोरबा 29 दिसम्बर 2025/कलेक्टर जनदर्शन में लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता रही है। इसी क्रम में आज कलेक्टर जनदर्शन के दौरान ग्राम पोटापानी, जनपद पंचायत पाली के निवासी करण श्रीवास एवं मीना श्रीवास द्वारा व्हीलचेयर की मांग प्रस्तुत की गई।मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर के समक्ष अपनी आवश्यकता रखते ही मामले पर तत्काल संज्ञान लिया गया। समाज कल्याण विभाग, कोरबा द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई और जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग तथा अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र…

Read More

किसान-हितैषी नीतियों का प्रतिफल : साय सरकार की धान खरीदी व्यवस्था से किसानों में संतोष, खेती बनी लाभ का आधार कोरबा 29 दिसंबर 2025/छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले किसान वर्ग को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा निरंतर ठोस और प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश में संचालित धान खरीदी व्यवस्था न केवल देश में सर्वाधिक समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है, बल्कि टोकन से लेकर अंतिम विक्रय और भुगतान तक किसानों को हर स्तर पर सुविधा, पारदर्शिता और सम्मान का…

Read More

बेहतर मौसम और सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था से खुश किसान – किसन बंजारे ने बेचा 145 क्विंटल धान कोरबा 29 दिसम्बर 2025/कोरबा ब्लॉक के ग्राम करुमौहा निवासी किसान किसन बंजारे के चेहरे पर आज संतोष और प्रसन्नता साफ झलक रही थी। उन्होंने धान उपार्जन केंद्र नकटीखार में 145 क्विंटल धान बेचा। लगभग 8 एकड़ भूमि में खेती करने वाले किसन बंजारे ने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने 150 क्विंटल धान बेचा था। किसन बंजारे के अनुसार, इस वर्ष समय पर हुई बारिश से उनकी खेती बेहतर रही और जितना धान बोया था, लगभग उतनी ही मात्रा में फसल प्राप्त हुई।उन्होंने बताया…

Read More

छग में हर जगह अराजकता का माहौल -डॉ चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष छग छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता डा चरण दास महंत ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है और कहा है कि एक प्रकार से अराजकता का माहौल बन गया है।डॉ. महंत ने कहा है कि भाजपा सरकार में गृह मंत्री के गृह जिले कवर्धा से लेकर बस्तर, सरगुजा से लेकर डोंगरगढ़, रायगढ़ के अलावा कोरबा में जिस तरह की घटनाएं पिछले दिनों में हुई है वह अपने आप में चिंताजनक है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस अंदाज में छत्तीसगढ़ में अपराध हो…

Read More

एसएस प्लाजा में आगजनी की घटना दुखद0 शहर के मध्य खड़े हो फायर फाइटर0 बिजली की लचर व्यवस्था भी एक कारणकोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत सोमवार को सुबह नगर के एसएस प्लाजा व्यावसायिक कॉम्पलेक्स स्थित बालाजी स्टील व पद्मिनी ज्वेलर्स में भीषण आगजनी की घटना घटित होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान संचालकों और व्यावसायिक परिसर के कारोबारियों से चर्चा की। उन्होंने आसपास में विद्युत संसाधनों में कुछ खामियां देखी और इसकी तरफ इशारा किया। सांसद ने सीएसईबी के अधिकरियों को निर्देशित किया कि इस दिशा में गंभीरता से…

Read More

:-शहर के एसएस प्लाजा में संचालित पद्मिनी ज्वेलर्स और बालाजी स्टील ने लगी भीषण आगकोरबा । कोरबा अंचल के मुख्य मार्ग में स्थित एसएस प्लाजा में संचालित बालाजी स्टील में अचानक आग भड़क से अफरा तफरी मच गई। आग की लपटें और घना धुआं दूर से साफ दिखाई दिया, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरो का हुजूम इकट्ठा हो गया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। बगल की दुकानों तक आग ना पहुंच सके, इसके लिए लोगों ने समान हटाना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार आसपास की कुछ दुकान आग की…

Read More

अंबिकापुर : कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्नआमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता-कलेक्टर श्री वसंत स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश अंबिकापुर, 27 दिसंबर 2025 कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शनिवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ बनाने निर्देशित करते हुए विभाग को अपने दायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करने कहा। उन्होंने समीक्षा के…

Read More

आरटीओ ई-चालान भुगतान को लेकर नागरिकों से सतर्कता की अपील फर्जी लिंक व क्लोन वेबसाइट से रहें सतर्क, केवल अधिकृत पोर्टल से ही करें चालान का भुगतान बेमेतरा, 27 दिसम्बर 2025 छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीओ ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी के मामलों में वृद्धि सामने आ रही है। कुछ शातिर ठगों द्वारा परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का क्लोन अथवा फर्जी पेज तैयार कर आम नागरिकों को डराने वाले संदेश भेजे जा रहे हैं। इन संदेशों में यातायात नियम उल्लंघन का हवाला देते हुए ई-चालान भुगतान के नाम पर लिंक भेजे जाते हैं, जिन पर क्लिक करते ही लोगों…

Read More

रायपुर : RAMP योजना के अंतर्गत जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, रायगढ़ हेतु एसएमई उद्यमियों का दो दिवसीय एक्सपोज़र विज़िट रायपुर, 27 दिसंबर 2025 राज्य के सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों (SME) की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने तथा उन्हें बड़े औद्योगिक संस्थानों से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (JSPL), रायगढ़ में दो दिवसीय एक्सपोज़र विज़िट का आयोजन किया जा रहा है। उद्योग विभाग के अधिकारियो ने बताया कि यह एक्सपोज़र विज़िट 29 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिभागियों का प्रस्थान रायपुर…

Read More

निरीक्षण में ड्यूटी से नदारद पंचायत सचिव निलंबित रायपुर, 27 दिसंबर 2025 बलरामपुर कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर ग्राम पंचायत विजयनगर, जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर के पंचायत सचिव सिद्धार्थ शंकर हालदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई जिला पंचायत सीईओ द्वारा की गई है। जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर को चेकपोस्ट रामानुजगंज निरीक्षण के समय पंचायत सचिव निर्धारित ड्यूटी समय सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक मौके पर उपस्थित नहीं थे। इसे कार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 का उल्लंघन मानते…

Read More