एसएस प्लाजा में आगजनी की घटना दुखद
0 शहर के मध्य खड़े हो फायर फाइटर
0 बिजली की लचर व्यवस्था भी एक कारण
कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत सोमवार को सुबह नगर के एसएस प्लाजा व्यावसायिक कॉम्पलेक्स स्थित बालाजी स्टील व पद्मिनी ज्वेलर्स में भीषण आगजनी की घटना घटित होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान संचालकों और व्यावसायिक परिसर के कारोबारियों से चर्चा की। उन्होंने आसपास में विद्युत संसाधनों में कुछ खामियां देखी और इसकी तरफ इशारा किया। सांसद ने सीएसईबी के अधिकरियों को निर्देशित किया कि इस दिशा में गंभीरता से ध्यान दिया जाए ताकि ऐसी अनहोनी से भविष्य में बचा जा सके। उन्होंने घटनास्थल पर अग्निशमन गाडिय़ों के पहुंचने में विलंब और उनकी तकनीकी समस्या पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के यार्ड के बजाय कुछ ऐसी व्यवस्था कराई जाए कि ऐसे वाहन शहर के मध्य खड़े हों। ताकि दुर्घटना होने की स्थिति में मौके तक पहुंचने में आसानी हो। सांसद ने सोमवार को हुई आगजनी की घटना को दुखद बताया और यह भी कहा कि दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आगजनी पर नियंत्रण संभव हो सका। इस मौके पर जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज चौहान, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई,भी उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-एसएस प्लाजा में आगजनी की घटना दुखद….शहर के मध्य खड़े हो फायर फाइटर….
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


















