Author: रामेश्वर ठाकुर

एनटीपीसी ने 18वीं ऋणदाता बैठक की मेजबानी की, विकास की रूपरेखा और हरित ऊर्जा संबंधी दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। नई दिल्ली, 18 दिसंबर, 2025: एनटीपीसी ने नई दिल्ली में अपना 18वां ऋणदाता सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें कंपनी के परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन, हरित पहलों, विकास और विविधीकरण योजनाओं, भविष्य के पूंजीगत व्यय और वित्तपोषण आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में भारत और विदेश के प्रमुख बैंकों, वित्तीय संस्थानों और क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने ऊर्जा परिवर्तन के बदलते परिदृश्यों और इस बदलते…

Read More

कोरबा। रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने प्रदेशवासियों को गुरु घासीदास जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास जी का जीवन सत्य, अहिंसा, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों का प्रतीक है। उनका संदेश “मनखे-मनखे एक समान” आज भी समाज को एकता, भाईचारे और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विधायक फूल सिंह राठिया ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे गुरु घासीदास जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें और सामाजिक समरसता, शांति व आपसी सहयोग को मजबूत करें। उन्होंने जयंती के अवसर पर प्रदेश की खुशहाली, तरक्की और अमन-चैन…

Read More

सरस्वती शिशु मंदिर दर्री में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर निकली जागरूकता रैली 21 दिसंबर से शुरू होने वाले अभियान में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पिलाई जाएगी ‘दो बूंद जि़ंदगी की’ कोरबा। दर्री स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान (एनआईडी) 2025 के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक व्यापक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह अभियान 21 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हो रहा है, जिसके अंतर्गत 5 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पोलियो की ‘दो बूंद जि़ंदगी की’ पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।विद्यालय में आयोजित इस जागरूकता…

Read More

एमसीबी : कानून-व्यवस्था पर प्रशासन सख्त: धरना, रैली व जुलूस के लिए अब 48 घंटे पूर्व अनुमति लेना अनिवार्यएमसीबी/18 दिसंबर 2025 जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डी. राहुल वेंकट द्वारा एक महत्वपूर्ण एवं स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है। इस निर्देश के तहत जिले के समस्त अनुभागों, विशेषकर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन, रैली, जुलूस एवं अन्य सार्वजनिक आयोजनों के लिए अनुमति प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पालन करना अब अनिवार्य कर दिया गया है।जिला प्रशासन के संज्ञान में यह…

Read More

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने संत बाबा गुरु घासीदास जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की रायपुर, 18 दिसंबर 2025 राज्यपाल रमेन डेका ने संत बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर लोकभवन में गुरु घासीदास जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि गुरु घासीदास जी ने मानव समाज को प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया और समाज में व्याप्त भेदभाव एवं असमानता को दूर कर समतामूलक समाज स्थापित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को एकता और सद्भावना का मार्ग दिखाते…

Read More

बालको ने किया मंगल भवन का नवीनीकरण बालकोनगर, 16 दिसंबर 2025। बालको टाउनशिप में स्थित मंगल भवन के नवीनीकरण परियोजना का उद्घाटन बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर बालको के अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको सदैव अपने समुदाय के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और मंगल भवन का नवीनीकरण इसी सोच का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। यह भवन अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन के रूप में विकसित हो गया है।…

Read More

जिले में 16 दिसंबर तक किसानों से 54605.40 मिट्रिक टन धान की हुई खरीदी, अधिया/रेगहा, वनाधिकार पट्टाधारी व डूबान क्षेत्र के किसानों को धान विक्रय हेतु एग्रीस्टेक पोर्टल पर विशेष छूट किसानों के लिए तुंहर टोकन की व्यवस्था को 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन किया गया प्रारंभ1कोरबा 17 दिसम्बर 2025/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2025-26 में जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की उपज खरीदी के लिए…

Read More

टोकन तुंहर हाथ से किसानों को राहत धान उपार्जन केंद्र में किसानों को नहीं होती परेशानी कोरबा 17 दिसम्बर 2025/छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टोकन की व्यवस्था को 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन किए जाने से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। शासन के इस फैसले के तहत “टोकन तुंहर हाथ” प्रणाली लागू की गई है, जिससे अब किसानों को टोकन के लिए भटकना नहीं पड़ता और वे अपनी सुविधा अनुसार कभी भी टोकन प्राप्त कर सकते हैं।इसी व्यवस्था का लाभ ग्राम बुंदेली के किसान श्री थार्मेंद्र कुमार को मिला। वे अपना…

Read More

टोकन तुंहर हाथ से किसानों को राहत धान उपार्जन केंद्र में किसानों को नहीं होती परेशानी कोरबा 17 दिसम्बर 2025/छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टोकन की व्यवस्था को 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन किए जाने से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। शासन के इस फैसले के तहत “टोकन तुंहर हाथ” प्रणाली लागू की गई है, जिससे अब किसानों को टोकन के लिए भटकना नहीं पड़ता और वे अपनी सुविधा अनुसार कभी भी टोकन प्राप्त कर सकते हैं।इसी व्यवस्था का लाभ ग्राम बुंदेली के किसान श्री थार्मेंद्र कुमार को मिला। वे अपना…

Read More

आईटीआई कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 23 दिसंबर को कोरबा 17 दिसंबर 2025/औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में केरियर ट्री एचआर साल्यूशन्स प्राईवेट लिमिटेड द्वारा सूजूकी मोटर गुजरात के लिए तकनीशियन पद हेतु 23 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जायेगा। उक्त प्लेमेंट कैंप में व्यवसाय मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक डीजल, ट्रेक्टर मैकेनिक, मशीनिष्ट, विद्युतकार, फिटर, टर्नर, वेल्डर, पेन्टर, वायरमेन, शीट मेटल से आईटीआई उत्तीर्ण इच्छुक आवेदक अपने समस्त मूल दस्तावेज एवं फोटोकापी 2 सेट तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हो सकते हैं।

Read More