Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
उपार्जन केंद्रों की बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों में खुशी, बिना परेशानी हो रही धान की बिक्री कोरबा 17 दिसंबर 2025/सरकार द्वारा उपार्जन केंद्रों में किसानों के हित में की गई व्यवस्थाओं से किसानों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। उपार्जन केंद्रों में आने वाले किसानों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, वहीं पीने के पानी और शेड की भी समुचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है।धान विक्रय को सरल और सुगम बनाने के लिए सरकार ने टोकन व्यवस्था लागू की है। किसान ऑनलाइन…
गुरूघासीदास जयंती पर्व के अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी कोरबा:- गुरूघासीदास जयंती पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संत परम्परा में गुरू घासीदास का नाम अत्यधिक प्रतिष्ठित है। 18 दिसम्बर 1756 को रायपुर जिला के ग्राम गिरौद में इनका जन्म हुआ। बचपन से ही इनके हृदय में वैराग्य के भाव परिलक्षित होने लगा था। युवा अवस्था में आते ही गिरौद के छाता पहाड़ पर एक वृक्ष के नीचे तपस्या कर इन्होने सतनाम को आत्मसात किया और भण्डारपुरी आकर सतनाम का उपदेश देना प्रारंभ किया।…
दुर्घटना में एअर बैग नहीं खुलने पर इनोवा कार कंपनी को 61 लाख देने का आदेशछत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग का महत्वपूर्ण फैसला छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग ने एक महत्वपूर्ण फैसले में सीतामढ़ी कोरबा निवासी सुमित अग्रवाल को कुल 61 लाख 36 हजार रुपए देने का आदेश टोयटा कंपनी को दिया है क्योंकि कंपनी के इनोवा कार में दुर्घटना के समय उसका कोई भी एअर बैग नहीं खुला था। कोरबा के प्रतिष्ठित व्यापारी सीतामढ़ी निवासी अमित अग्रवाल 23 अप्रैल 2023 को रायपुर से अपने भाई सुमित अग्रवाल की इनोवा कार से कोरबा आ रहे थे। ग्राम तरदा के पास पहुंचने पर…
मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को मिला संबल कुदमुरा आत्मानंद विद्यालय में 79 छात्राओं को जनप्रतिनिधियों ने वितरित की साइकिलेंकोरबा (ईएमएस) कोरबा विकासखंड अंतर्गत शासकीय स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, कुदमुरा में मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु भव्य साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 79 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं, जिससे उनकी नियमित विद्यालय उपस्थिति और शिक्षा के प्रति उत्साह को नई गति मिलेगी।कार्यक्रम जनपद पंचायत कोरबा अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिमन्यु राठिया के आतिथ्य में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में राठिया समाज…
लोनर हाथी ने ग्राम नीमपानी में वृद्धा को उतारा मौत के घाट-वृद्ध पति बचा बाल-बाल खाट के नीचे छिपकर बचाई जानखाट के नीचे छिपकर बचाई जानtकोरबा । कोरबा जिले के चैतमा रेंज अंतर्गत ग्राम नामपानी में अलसुबह लोनर हाथी से हमला कर एक 60 वर्षीय वृद्धा को मौत के घाट उतार दिया, जबकि उसके पति ने खाट के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।जानकारी के अनुसार लोनर हाथी द्वारा हमला किए जाने कि यह घटना कटघोरा वन मंडल अतंर्गत चैतमा रेंज के ग्राम नीमपानी में घटित हुई। बताया…
नगर निगम सभापति ने छात्रों के बीच बैठकर पढ़ाया उन्हें पाठकोरबा। कोरबा अंचल के पुरानी बस्ती स्थित प्राथमिक, माध्यमिक शाला में आयोजित मेडिकल कैंप केवल स्वास्थ्य सेवा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज को सोचने पर मजबूर करने वाला एक गहरा संदेश देकर गया। नगर निगम कोरबा के सभापति एवं वार्ड पार्षद नूतन सिंह ठाकुर के सहयोग से सिटी डेंटल केयर और राम सुपर स्पेशलिस्ट आई केयर की टीम द्वारा लगाए गए इस शिविर में विद्यार्थियों के साथ-साथ वार्ड के नागरिकों की जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह दी गई।कार्यक्रम के दौरान वह क्षण सबसे अधिक भावुक और प्रेरक रहा जब…
गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित कोरबा 16 दिसम्बर 2025/कलेक्टर अजीत वसंत ने आदेश जारी कर जिले में गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार शुष्क दिवस में जिले में स्थित समस्त देशी, विदेशी, प्रीमियम, कम्पोजिट मदिरा दुकानों, एफ.एल.3, एफ.एल.3क एवं अहाता 18 दिसम्बर को सम्पूर्ण दिवस पूर्णतः बंद रखा जाएगा।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 21 दिसम्बर को कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित अभियान की सफलता के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश कोरबा 16 दिसम्बर 2025/ जिले में 21 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक हुई। कलेक्टर ने अभियान की सफल संचालन एवं शून्य से 05 वर्ष के सभी लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने…
कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यों की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा कमजोर छात्रों के लिए रिमेडियल क्लास की शुरुआत, कलेक्टर ने सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश समिति स्तर पर सतत निगरानी के साथ धान उठाव प्राथमिकता से करने हेतु किया निर्देशित एसआईआर कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने कलेक्टर के सख्त निर्देश शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कर आमजनों को दिलाए लाभः- कलेक्टर कोरबा 16 दिसम्बर 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की।…
कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक कलेक्टर ने राजस्व मामलों की समीक्षा कर सभी प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए राजस्व अधिकारियों को नक्शा बटांकन कार्य में सक्रियता और समयबद्धता सुनिश्चित करने हेतु किया निर्देशितकोरबा 16 दिसम्बर 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में जिले के विभिन्न राजस्व कार्यों की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने तहसीलवार अविवादित/विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बटांकन, अभिलेख शुद्धता, ई-कोर्ट प्रकरण सहित सभी राजस्व प्रकरणों की प्रगति पर चर्चा हुई। उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित और प्रभावी निपटान के लिए अधिकारियों को निर्देश…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.