Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
यूपी व झारखंड का 175 बोरी धान और 03 पिकअप वाहन जब्तरायपुर, 29 नवम्बर 2025 बलरामपुर जिले में धान के अवैध परिवहन के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए रामानुजगंज और कुसमी क्षेत्रों में कुल 175 बोरी धान के साथ 3 पिकअप वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर के मामले लगातार जांच पड़ताल और कार्रवाई की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, रामानुजगंज श्री आनंद राम नेताम के नेतृत्व में राजस्व टीम ने ग्राम रामचंद्रपुर क्षेत्र में उत्तरप्रदेश से…
4 आवास मित्रों और एक रोजगार सहायक की सेवाएं समाप्तप्रधानमंत्री आवास योजना अपूर्ण मकानों को पूर्ण दर्शाने के मामले में कार्रवाई रायपुर, 29 नवम्बर 2025 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों की निर्माण की स्थिति की गलत रिपोर्टिंग के मामले में कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने इस मामले में दोषी पाए गए 4 ग्राम पंचायतों के आवास मित्रों एवं एक ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जिला प्रशासन ने इस मामले कड़ा रूख अपनाते हुए जनपद पंचायत के कई अन्य अधिकारियों सहित संबंधित ग्राम पंचायतों…
KORBO:- दुखद समाचार:- पंकज जायसवाल नहीं रहे.. निधन : कोरबा साड़ा व ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ उमाशंकर जायसवाल के सुपुत्र पंकज जायसवाल (56)का दुखद निधन हो गया है, वे लंबे समय से अस्वस्थ थे जिन्होंने शनिवार को अंतिम सांस ली जिनका अंतिम यात्रा 30 नवम्बर रविवार को प्रातः 10 बजे गांधी चौक स्थित जायसवाल गली निवास से निकल कर मोतीसगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगाॐ शांति
बालको दिल्ली पब्लिक स्कूल का 13वाँ वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न बालकोनगर, 29 नवंबर 2025। बालको दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) ने अपना 13वाँ वार्षिक समारोह अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया, जिसमें भारत की सांस्कृतिक विरासत और शैक्षणिक उपलब्धियों का मनमोहक संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने आधुनिक तकनीकी युग में सांस्कृतिक धरोहरों और परंपराओं के संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद…
कोरबा साड़ा व ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ उमाशंकर जायसवाल के सुपुत्र पंकज जायसवाल (56)का दुखद निधन हो गया है, वे लंबे समय से अस्वस्थ थे जिन्होंने शनिवार को अंतिम सांस ली जिनका अंतिम यात्रा 30 नवम्बर रविवार को प्रातः 10 बजे गांधी चौक स्थित जायसवाल गली निवास से निकल कर मोतीसगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा
KORBA:- बांकीमोगरा पुलिस की रात में बड़ी कार्रवाई, रेलवे ट्रैक काटकर चोरी करने वाला सक्रिय कबाड़ गिरोह पकड़ा कोरबा। बांकीमोगरा थाना पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे संपत्ति की चोरी में शामिल सक्रिय कबाड़ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस को रात में एक संदिग्ध पिकअप वाहन की आवाजाही की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने तत्काल घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान CG-10-AZ-4376 नंबर की पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस टीम भी चकित रह गई। वाहन से रेलवे ट्रैक के बड़े–बड़े कटे हुए टुकड़े, गैस कटर, सिलेंडर और…
मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का कलेक्टर-एसपी ने किया अभिवादन कोरबा 29 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी आज एक कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा पहुँचे। कोरबा के रूमगरा हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर से उतरने के पश्चात कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्दार्थ तिवारी,डीएफओ श्रीमती प्रेमलता यादव, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों ने उनका अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर दी शुभकामनाएं उप मुख्यमंत्री श्री साव और वित्त मंत्री श्री चौधरी भी हुए शामिल कोरबा 29 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी आज उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास पहुंचे। यहां उन्होंने मंत्री श्री देवांगन के भाई श्री कौशल देवांगन के सुपुत्र श्री विश्वेश देवांगन और मेघा देवांगन के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें आर्शीवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कोरबा में विशाल स्वास्थ्य शिविर 250 से अधिक लोगों को मिला निःशुल्क उपचार, महापौर संजू देवी ने किया डॉक्टरों का सम्मान कोरबा 29 नवंबर 2025. श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बालको द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कोरबा के सहयोग से 29 नवंबर 2025 को श्री अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम परिसर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में 250 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने जुकाम, खांसी, चर्म रोग, रक्तचाप, शुगर, पेट संबंधी समस्याएं,…
बालको टाउनशिप इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव की धूम, बच्चों की प्रतिभा ने जीता सबका मन बालको नगर। बालको टाउनशिप इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में आज वार्षिक उत्सव बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि श्री सत्येंद्र दुबे तथा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नीलम सिंह, अध्यक्ष चन्द्रमाणी यादव, उपाध्यक्ष राजकुमार यादव और सचिव श्री रविंद्र कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, अभिभावक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएँ शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत परेड दल द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती संजू देवी राजपूत…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.