Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 अधिकारियों का तबादला रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के 16 अधिकारियों की तबादला किया गया है। सचिवालय सेवा के 16 अनुभाग अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक अलग पदों पर पदस्थ किया गया है। इस सूची के अनुसार, जेल विभाग में पोस्टेड अनुभाग अधिकारी अभिलाषा दास को सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-9) में भेजा गया है। देखें लिस्ट
कटघोरा क्षेत्र में संयुक्त दल की कार्रवाई, 90 क्विंटल अवैध धान जप्त कोरबा 24 नवम्बर 2025/कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री तन्मय खन्ना (आईएएस) के मार्गदर्शन में 24 नवम्बर 2025 को कटघोरा क्षेत्र में अवैध धान भंडारण पर सख्त कार्रवाई की गई। तहसीलदार कटघोरा श्री सूर्यप्रकाश केशकर, खाद्य निरीक्षक श्री सुरेन्द्र लांझी, तथा कृषि उपज मंडी समिति कटघोरा के सहायक ग्रेड-2 श्री राजेश झारिया से गठित संयुक्त जांच दल ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं गोदामों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कटघोरा, छिर्रा एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में कई व्यापारियों के दुकान सह गोदामों में…
जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की शासी परिसद की बैठक 06 दिसंबर को कोरबा 24 नवंबर 2025/कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की शासी परिषद की बैठक 06 दिसंबर को प्रातः 11 बजे कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष कोरबा में आयोजित की गई है। क्र/सुरजीत/
महिला आयोग द्वारा प्राप्त शिकायतों की सुनवाई 27 नवंबर को कोरबा 24 नवंबर 2025/छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक एवं न्याय पीठ द्वारा कोरबा जिले से प्राप्त शिकायतों की सुनवाई 27 नवंबर को प्रातः 11 बजे कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष कोरबा में मे नियत की गई है।
26 नवम्बर को व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा संविधान दिवस विविध गतिविधियों का होगा आयोजन कोरबा 24 नवम्बर 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 26 नवम्बर को भारत कासंविधान अपनाए जाने के स्मरणोत्सव स्वरूप जिले में व्यापक स्तर पर संविधान दिवस मनाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” विषय पर पूरे वर्ष विशेष उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसहेतु कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को संविधान दिवस मनाने के सम्बंध में विशेष निर्देश जारी किए है। जिसके अंतर्गत जिला स्तर पर जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में 22भाषाओं में सामूहिक प्रस्तावना…
जनजातीय नर्तक एवं सांस्कृतिक दल को मिला तृतीय पुरूस्कार कोरबा 22 नवंबर 2025/जनजातीय गौरव दिवस 2025 अंतर्गत राज्य स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पी.जी. कॉलेज मैदान अंबिकापुर, जिला सरगुजा में आयोजित किया गया था, जिसमें कोरबा जिले के जय ठाकुर देव महिला करमा पार्टी ग्राम घोटमार ग्राम पंचायत गेरांव वि.ख. कोरबा ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुये तृतीय स्थान प्राप्त किया। राज्य शासन द्वारा तृतीय पुरुष्कार के रूप में रूपये 50 हजार दल को प्रदाय किया गया।
आखिर पहुंची उम्मीद की रोशनी पतुरियाडाँड़ हाई स्कूल में अंग्रेजी व्याख्याता मिलने से छात्रों के सपनों को मिली नई उड़ान कोरबा 22 नवम्बर 2025/पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे छोटे से गाँव पतुुरियाडाँड़ के लिए हाई स्कूल खुलना किसी वरदान से कम नहीं था। वर्षों तक आसपास के गांवों के बच्चे सिर्फ इसलिए आगे की पढ़ाई से वंचित हो जाते थे क्योंकि हाई स्कूल की दूरी अधिक थी। लेकिन जब गाँव में हाई स्कूल प्रारंभ हुआ, तो यह न सिर्फ गांववासियों के लिए खुशी का क्षण था, बल्कि उन बच्चों के लिए नई उम्मीद थी जो उच्च शिक्षा…
फसल का दाम भी बढ़ा और उपार्जन केंद्र में सुविधाएं भी – किसान ठंड़ीराम बिंझवार कोरबा 22 नवम्बर 2025/जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम अरसिया में रहने वाले किसान श्री ठंड़ीराम बिंझवार अपने परिश्रम और खेती के प्रति समर्पण से एक मिसाल बने हुए हैं। आठ एकड़ भूमि में वे मुख्य रूप से मोटा धान की खेती करते हैं।पिछले वर्ष उन्होंने 136 क्विंटल धान उपार्जन केंद्र में बेचा था, जिससे प्राप्त राशि से उनके घर-परिवार की आवश्यक जरूरतें पूरी हुईं। इस वर्ष मौसम और मेहनत दोनों के सहयोग से उन्हें 160 क्विंटल धान बेचने की उम्मीद है, जो…
कलेक्टर ने ली निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक सभी निर्माण विभागों को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश 01 जनवरी 2026 से शहर के मल्टीलेवल पार्किंग को आमजन के लिए शुरू करने हेतु किया निर्देशित ईई पीडब्ल्यूडी को संचालित कार्यो का नियमित निरीक्षण करने व लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही करने के निर्देश चिर्रा–श्यांग मार्ग निर्माण कार्य मे तेजी लाने किया निर्देशित जनसुविधा से जुड़े किसी भी निर्माण कार्य में अनावश्यक नहीं होनी चाहिए देरी:- कलेक्टर कोरबा 22 नवम्बर 2025/ कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के सभी निर्माण विभागों की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभागीय एवं डीएमएफ…
परियोजना कटघोरा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित कोरबा 21 नवंबर 2025/एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 04 और आंगनबाड़ी सहायिका के 10 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र 28 नवंबर से 12 दिसंबर 2025 तक आमंत्रित किये गये हैं।एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय कटघोरा से प्राप्त जानकारी अनुसार कटघोरा परियोजना अंतर्गत ग्राम धंवईपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र नवापारा कमांक 01, ग्राम खोडरी के आंगनबाड़ी केन्द्र खोडरी क्रमांक 02, ग्राम ढपढप के आंगनबाड़ी केन्द्र ढपढप क्र्रमांक 01 और नगर पालिका दीपका के वार्ड क्रमांक 07 के आंगनबाड़ी केन्द्र दीपका क्रमांक 05 में…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.