Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : 25 वर्षों की गौरवशाली कृषि यात्रा आत्मनिर्भर कृषि, किसानों की मेहनत और योजनाओं का सफल संगम कोरबा 24 अक्टूबर 2025/छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का उत्सव रजत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर हर क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, ऊर्जा और ग्राम्य विकास के साथ-साथ कृषि क्षेत्र ने भी इन वर्षों में अद्भुत प्रगति की है। कृषि विभाग कोरबा की यह 25 वर्ष की यात्रा किसानों की मेहनत, सरकारी नीतियों की सफलता और आधुनिक तकनीकों के समन्वय की जीवंत कहानी है।…
प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक आमजन को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने विभागीय अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश तय लक्ष्यों के अनुसार समयबद्ध रूप से कार्य करें पूर्णः- कलेक्टर कोरबा 24 अक्टूबर 2025/जिला कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने योजना के जमीनी स्तर पर लागू करने हेतु विस्तृत चर्चा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को योजना से आमजन को अधिकतम लाभ दिलाने के लिए गंभीरता से…
रजत जयंती के अवसर पर कटबिटला में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन कोरबा 24 अक्टूबर 2025/राज्य स्थापना रजत जयंती के उपलक्ष्य में विकासखंड कोरबा ग्राम कटबिटला में किसान संगोष्ठी6 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के साथ संवर्गीय विभाग उद्यान, पशु चिकित्सा, मछली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा विभागीय योजनाओं के साथ तकनीकी जानकारी किसानों को प्रदान किया गया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 अनुरूप महिला किसानों को सब्जी बीज बांट कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुष्मिता कमलेश अनंत सभापति कृषि स्थाई समिति, विशिष्ट अतिथि…
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत पात्र हितग्राहियों को मिलेगा निशुल्क गैस सिलेंडर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ली गैस एजेंसी संचालकों की बैठक योजनांतर्गत नवीन कनेक्शन हेतु जारी किए गए निर्धारित मापदंड
श्री पार्श्वनाथ जैन गौशाला सेवा समिति द्वारा जिला जेल में मनाया गया गोवर्धन पूजा पर्व कोरबा। श्री पार्श्वनाथ जैन गौशाला सेवा समिति के तत्वावधान में आज जिला जेल परिसर में हर्षोल्लास के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष महेंद्र चोपड़ा, कोषाध्यक्ष पारस जैन, रोटरी क्लब के अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, तथा समिति के सदस्य प्रदीप कोचर अपनी सुपुत्री मुस्कान कोचर के साथ उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने पारंपरिक रीति से गोवर्धन पूजा संपन्न की तथा गौ माताओं को खिचड़ी खिलाकर सेवा कार्य किया। इस अवसर पर जेल परिसर में श्रद्धा और भक्ति का…
10 वर्ष पुराने निष्क्रिय बैंक खातों, बीमा कंपनी, एसबीआई लाइफ, म्यूच्यूअल फंड आदि के दावा क्लेम बाबत खातेदारों के लिए मेगा कैंप आयोजन 24 को कोरबा 22 अक्टूबर 2025/वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय) भारत सरकार द्वारा सभी बैंकों, बीमा कंपनी, एसबीआई लाइफ, म्यूच्यूअल फण्ड को 10 वर्ष पुराने या निष्क्रिय खातों, बीमा के दावे, एसबीआई लाइफ के दावे, म्यूच्यूअल फण्ड के दावे पर दावेदारों, उत्तराधिकारी या उनके नामित व्यक्ति को पहचान कर खाते की राशि उनके दावेदारों को भुगतान किये जाने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में 24 अक्टूबर को घंटाघर से बुधवारी के बीच सियान सदन भवन…
शहर के विकास में डीएमएफ फण्ड की होगी बड़ी भागीदारी कोरबा विधानसभा में 399 कार्यों के लिये 157 करोड़ 69 लाख की मिली स्वीकृति नपानि क्षेत्र कोरबा में विभिन्न स्थानों में सामुदायिक भवन,नाली,अहाता एवं अन्य कार्य होंगे 92 नवीन आंगनबाड़ी भवन, 40 नवीन प्राथमिक/माध्यमिक शाला भवन का होगा निर्माण शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृत कोरबा 22 अक्टूबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश और केबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री अजीत वसंत ने जिला खनिज न्यास संस्थान (डीएमएफ) से कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 399 विकास कार्यों…
रविशंकर शुक्ल नगर में भागवत कथा आज से0 पंवार परिवार ने कथा में शामिल होने नगरजनों से किया आग्रह कथा आचार्य पंडित जनार्दन प्रसाद दुबे बरपाली वाले कोरबा। पंडित रविशंकर शुक्ल नगर, कोरबा में भूपेंद्र सिंह पंवार एवं श्रीमती विंध्यवासिनी पंवार के द्वारा संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन कराया जा रहा है। कथा स्थल एमआईजी 1/ 87 पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में 22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से माता रानी की इच्छा तक कथा का श्रवण कथा आचार्य पंडित जनार्दन प्रसाद दुबे बरपाली वाले के द्वारा कराया जाएगा। कथा के उप…
KORBA:-सभापति के नेतृत्व में नागरिकों का विशाल धरना प्रदर्शनआक्रोशित संगठनो और नेताओं ने कहा प्रशासन होश में आए। सभापति के नेतृत्व में नागरिकों का विशाल धरना प्रदर्शनआक्रोशित संगठनो और नेताओं ने कहा प्रशासन होश में आए। कोरबा के प्रमुख सड़कों की दुर्दशा को लेकर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत आज नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर की अगुवाई में ट्रांसफर नगर चौक में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ो की संख्या में नागरिक स्वंफूर्त धरना में शामिल हुए और जिला प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित विभिन्न संगठनों…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.