Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: रामेश्वर ठाकुर
वोमेन फार ट्री ’’ महापौर, आयुक्त, सभापति सहित महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों ने किया वृक्षारोपण कोरबा 22 अगस्त 2025 -भारत सरकार की योजना ’’ वोमेन फार ट्री ’’ के तहत आज महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर के साथ ही महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों व जनप्रतिनिधियों ने निगम के सर्वमंगला नगर जोन कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया, वहीं समूह की सदस्य महिलाओं ने इन पौधों के संरक्षण, संवर्धन व देखरेख किए जाने का संकल्प लिया।भारत सरकार के योजना अमृत 2.0 मिशन के तहत ’’ वोमेन फार ट्री ’’ पहल अंतर्गत शहरी…
Korba:-कोरबा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की। कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 08 आरोपी गिरफ्तार, प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप जप्त दो आरोपी वाराणसी (उ.प्र.) से गिरफ्तार, अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ पुलिस टीम के द्वारा कोरबा से कुल 4917 नाग प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ 06 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम के द्वारा वाराणसी उत्तर प्रदेश से कुल 14048 नाग प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। पुलिस की कार्यवाही में कुल 18965 नाग प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ कोरबा से 06 आरोपी एवंवाराणसी उत्तर प्रदेश से 02 आरोपी…
रजत जयंती वर्ष पर आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण मेला एवं विविध गतिविधियों का हुआ आयोजनकोरबा, 22 अगस्त 2025/छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के “रजत जयंती वर्ष“ को कोरबा जिले में विशेष उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरबा द्वारा जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में “पोषण मेला” का आयोजन किया गया।इस मेले का मुख्य उद्देश्य लोगों को पोषण और स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। पोषण मेले में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया,…
166 महतारी सदन की मिली स्वीकृति, 25 सौ वर्गफुट में बनेगा महतारी सदनकोरबा जिले में बनेंगे 08 महतारी सदनमहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा महतारी सदन- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा166 महतारी सदन हेतु 49 करोड़ 80 लाख रुपये जारीअब तक 368 महतारी सदन की स्वीकृति, 50 से अधिक महतारी सदन पूर्णमहतारी सदन में कमरा, बरामदा, हाल, किचन, स्टोररूम, पेयजल हेतु ट्यूबवेल और सामुदायिक शौचालय जैसी होंगी सुविधायेंकोरबा 22, अगस्त 2025/प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री…
बुढ़ापे में पक्के मकान का सहारा, बृज राम को नहीं होती परेशानीपीएम आवास योजना कोरबा 22 अगस्त 2025/प्रधानमंत्री आवास योजना बुजुर्ग बृज राम राठिया के लिए एक बड़ा सहारा बन गया है। कच्चे मकान में रहते हुए अनगिनत परेशानी उठाने वाले बृज राम को खुशी है कि अब इस उम्र में उन्हें खपरैल ठीक करने छत पर नहीं चढ़ना पड़ेगा। न ही बारिश के दिनों में उन्हें टपकते हुए पानी की बूंदों से परेशानी होगी।कोरबा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम गढ़उपरोड़ा के सत्तर वर्षीय बृज राम राठिया ने बताया कि पक्के मकान बनाने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। बेटे…
आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलेगा विशेष सेवा अभियानजनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में होगा आयोजनकोरबा 22 अगस्त 2025/प्रधानमंत्री ने 02 अक्टूबर, 2024 को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरूआत की थी जिसका उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों के जीवन एवं उनके ग्रामों में प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करना है। यह अभियान बहु विभागीय समन्वय और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से लागू किया जा रहा है। इसी के अनुरूप भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा वर्तमान में कैडर आधारित मॉडल के माध्यम से, जो कि भागीदारी योजना निर्माण एवं अंतर विभागीय अभिसरण पर आधारित है ’’आदि…
“पर्पल फेयर” का आयोजन 23 अगस्त शनिवार कोकोरबा 22 अगस्त 2025/दिव्यांगजन कौशल विकास, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण समिति, समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सी.आर.सी.), ठाकुरटोला राजनांदगांव द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से “पर्पल फेयर” का आयोजन 23 अगस्त शनिवार को प्रातः 10ः00 बजे से किया जा रहा है। यह आयोजन सीनियर क्लब सी.एस.ई.बी. फुटबॉल मैदान कोरबा में संपन्न होगा।इस मेले का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को अपने कौशल एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने, कौशल विकास के अवसर प्राप्त करने तथा विभिन्न हितधारकों से जुड़ने का एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, ताकि सामाजिक समावेशिता एवं आत्मनिर्भरता को…
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने आगामी नवरात्रि पर्व में श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति के पदाधिकारियों की बैठक ली
जांजगीर-चांपा जिले के 10 स्थानों 30-30 लाख की लागत से बनाए जाएंगे महतारी सदन 166 महतारी सदन की मिली स्वीकृति, 25 सौ वर्गफुट में बनेगा महतारी सदन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा महतारी सदन – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा 166 महतारी सदन हेतु 49 करोड़ 80 लाख रुपये जारी अब तक 368 महतारी सदन की स्वीकृति, 50 से अधिक महतारी सदन पूर्ण महतारी सदन में कमरा, बरामदा, हाल, किचन, स्टोररूम, पेयजल हेतु ट्यूबवेल और सामुदायिक शौचालय जैसी होंगी सुविधायें 5 वर्षाे में सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाने की योजना
बालक की मृत्यु पश्चात गलत जांच के आरोप में हटाया गया लैब तकनीशियनकोरबा कोरबा जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में 8 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई। परिजन ने अस्पताल के जांच लैब तकनीशियन पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस पर अस्पताल प्रबंधन की प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने पर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के डीन ने लैब तकनीशियन को हटा दिया है।जानकारी के अनुसार मूलत: जशपुर निवासी अपने 8 वर्षीय पुत्र को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। उसका परिवार लगभग 12 साल से बालको में निवासरत है। बालक को खून की जरूरत होने पर उसका ब्लड…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.