बालक की मृत्यु पश्चात गलत जांच के आरोप में हटाया गया लैब तकनीशियन
कोरबा कोरबा जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में 8 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई। परिजन ने अस्पताल के जांच लैब तकनीशियन पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस पर अस्पताल प्रबंधन की प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने पर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के डीन ने लैब तकनीशियन को हटा दिया है।
जानकारी के अनुसार मूलत: जशपुर निवासी अपने 8 वर्षीय पुत्र को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। उसका परिवार लगभग 12 साल से बालको में निवासरत है। बालक को खून की जरूरत होने पर उसका ब्लड सैंपल लेकर अस्पताल के टेस्ट लैब में जांच की गई। लैब की ओर से टेस्ट के बाद बी-पॉजीटिव ब्लड होना बताया गया।
तद्पश्चात परिजन ने रक्तदाताओं से संपर्क कर बी-पॉजीटिव ब्लड का इंतजाम कर लिया, लेकिन जब ब्लड चढ़ाने से पहले ब्लड मैच कराया तो क्रॉस मैच से हड़कंप मच गया। दोबारा जांच में बालक का ब्लड ओ-पॉजीटिव होना पाया गया। इससे ब्लड चढ़ाने में देरी हुई। इस दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजन के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच कराई। ब्लड जांच में लापरवाही सामने आने पर लैब टेक्नीशियन को हटा दिया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Korba:-बालक की मृत्यु पश्चात गलत जांच के आरोप में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के डीन ने लैब तकनीशियन को हटा…
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


