Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
रायपुर : जन सुविधाओं का सतत विस्तार हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को दी 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा: भारत माता चौक से कोसीर चौक तक 5 करोड़ से बनेगा गौरव पथ, सारंगढ़ में 3 करोड़ में बनेगा पीजी कॉलेज भवन रायपुर, 11 अगस्त 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 90 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर जिले को 186 करोड़…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर राजधानी में और कोरबा में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहणरायपुर, 11 अगस्त 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। बस्तर जिला मुख्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में आदिम…
रायपुर : आईटीआई प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 से 16 अगस्त तकरायपुर, 11 अगस्त 2025 राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त से शुरू होंगे, जो 16 अगस्त 2025 की रात 11.59 बजे तक लिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइटCgiti.admissions.nic.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सहायक संचालक, संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण से मिली जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए…
रायपुर : न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल होंगे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने दिलाई शपथ रायपुर, 11 अगस्त 2025 न्यायमूर्ति श्री रविन्द्र कुमार अग्रवाल ने आज सुबह छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया। छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा अपने न्यायालय कक्ष मे उन्हें शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग नई दिल्ली द्वारा 07 अगस्त 2025 को न्यायमूर्ति श्री रविन्द्र कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में स्थायी…
रायपुर : पीडीएस के तहत माह अगस्त के लिए 1332 किलोलीटर केरोसिन का आबंटनरायपुर, 11 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राज्य के गैर अनुसूचित क्षेत्रों के गैस कनेक्शनधारी राशनकार्डों में भी पीडीएस के तहत केरोसिन प्रदाय करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ को माह अगस्त के लिए 1332 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन किया गया है। जिसे उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से हितग्राहियों को वितरित किया जाएगा। इस आशय का पत्र इन्द्रावती भवन स्थित खाद्य विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों एवं राज्य स्तरीय समन्वयक ऑयल उद्योग रायपुर को जारी…
रायपुर : प्रदेश में अब तक 658.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्जरायपुर, 10 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 658.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1100.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 334.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले मे 596.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 557.6 मि.मी., गरियाबंद में 538.0 मि.मी., महासमुंद में 545.4 मि.मी. और धमतरी में 521.0 मि.मी. औसत वर्षा…
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिले में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित इस कार्यक्रम में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूल सिंह राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मांदर की थाप पर थिरकते हुए दिखे और अभ्यागतों का पैर धोकर, पीला गमछा से पगड़ी बांधकर व पीले चांवल का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति की रक्षा और जल जंगल जमीन की रक्षा करने की अपील की गई। विधायक फूल सिंह राठिया ने करमा नृत्य समूह को 5000-5000 रुपये नगद राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को 1000-1000 रुपये की नगद राशि देकर…
पद्म पुरस्कार-2026 के लिये नामांकन की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक कोरबा ।पद्म पुरस्कार-2026 के लिये नामांकन/सिफारिशें जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 से बढ़ाकर 15 अगस्त 2025 कर दी गई है। पद्म पुरस्कारों के लिये नामांकन/सिफारिशें केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल- (https://awards.gov.in) पर ऑनलाईन प्राप्त की जाएंगी। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर घोषित किये जाने पद्म पुरस्कार 2026 के लिये नामांकन/सिफारिशें 15 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गई हैं।पद्म पुरस्कार, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से है। 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस…
प्राईम मिनिस्टर नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला आईटीआई कोरबा में 11 अगस्त को कोरबा 08 अगस्त 2025/अप्रेन्टिसशिप योजनान्तर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में प्राईम मिनिस्टर नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला (पीएमएनएएम) का आयोजन 11 अगस्त सोमवार को किया जा रहा है।संस्था से प्राप्त जानकारी प्राईम मिनिस्टर नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला में जिला अंतर्गत सभी उद्योगों/प्रतिष्ठानों एवं आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों का नेशनल अप्रेन्टिसशिप प्रमोशन स्कीम में पंजीयन एवं नियोजन किया जाना है। अप्रेन्टिसशिप मेला में जिला अंतर्गत उद्योग/प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि एवं आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में 11 अगस्त को प्रातः 9 बजे उपस्थित होकर पंजीयन एवं नियोजन की कार्यवाही कर सकते हैं।
सत्र 2025-26 कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की केन्द्रीय छात्रवृत्ति कोरबा 08 अगस्त 2025/कक्षा 9वीं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियो ंके केन्द्र प्रवर्तित छात्रवृत्ति हेतु जियो टैगिंग, ओटीआर, ई-केवायसी आफ आईएनओ/एचओआई अनिवार्य है। उपरोक्त कार्य पूर्व सत्र में सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया है। केन्द्र प्रवर्तित छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थियों के नवीनीकरण व सत्यापन हेतु पोर्टल राज्य कार्यालय द्वारा 04 अगस्त 2025 से उपलब्ध करा दिया गया है।जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सत्र अनुरूप विद्यालय का जियो टैगिंग व कक्षावार तथा जातिवार सारांश प्रतिवेदन (फार्मेट) व एनएसपी से ई-केवासी् का कार्य पूर्ण होने उपरान्त ही विद्यार्थी…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.