Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
स्वतंत्रता दिवस पर साकेत में महापौर करेंगी ध्वजारोहण कोरबा 13 अगस्त 2025 -15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत साकेत भवन में ध्वजारोहण करेंगी। इस अवसर पर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, मेयर इन काउंसिल सदस्यगण, पार्षदगण, एल्डरमेनगण के साथ-साथ निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में प्रातः 7.00 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती संजूदेवी…
स्वतंत्रता दिवस पर साकेत में महापौर करेंगी ध्वजारोहण कोरबा 13 अगस्त 2025 -15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत साकेत भवन में ध्वजारोहण करेंगी। इस अवसर पर निगम के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, मेयर इन काउंसिल सदस्यगण, पार्षदगण, एल्डरमेनगण के साथ-साथ निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में प्रातः 7.00 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महापौर…
कोरबा – जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में संगठन विस्तार हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने उद्बोधन देते हुए कहा कि कोरबा शहर में कुल 10 मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं, जो जल्द ही मंडल समिति का गठन कर जिला समिति का गठन करेंगे। वहीं 4 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का पुनः गठन किया जा रहा है। इसके बाद वार्ड समिति एवं बूथ समिति का गठन होगा। बैठक को खुलासा करते हुए जरिता लैटफलांग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के नाते हमारा विशेष उत्तरदायित्व बनता है कि संगठन के…
कोरबा नगर मंडल भाजपा ने महामाया मंदिर परिसर में किया स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम
दंतैल हाथी ग्राम परला पहुंच मचाया उत्पात
रजत जयंती वर्ष अंतर्गत दिए गए दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें विभागःकलेक्टरपीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर रोजगार सहायकों पर कार्यवाही के दिए निर्देशआयुष्मान-व्यवन्दन कार्ड के लिए आधार अपडेशन में प्रगति नहीं होने पर सम्बंधित के विरुद्ध कार्यवाही के दिए निर्देशअटल डिजिटल डैशबोर्ड अंतर्गत केपीआई में प्रगति लाने संबंधित विभागों को दिए निर्देशसमय सीमा की बैठक में कई गई विभागीय कामकाज की हुई समीक्षा कोरबा 12 अगस्त 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसन्त ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लम्बित प्रकरणों पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के…
छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 27 अगस्त तक आमंत्रितकोरबा, 12 अगस्त 2025/पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के अंतर्गत जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा लिखित परीक्षा (PHQC25) आयोजित की जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एवं परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग एवं पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर व्यापम ने संभावित परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर पंजीयन कर ऑनलाइन आवेदन…
नवोदय कोरबा कक्षा ग्यारहवीं की आवेदन तिथि बढ़ी कोरबा 12 अगस्त 2025/पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं की आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। कक्षा 11वीं वर्तमान सत्र 2025-26 के लिए विद्यालय में कुल 11 रिक्त सीटों जिसमें से 10 कला संकाय और 01 विज्ञान संकाय के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन सीटों को कोरबा जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा भरा जाना है। जो विद्यार्थी इसी वर्ष कक्षा दसवीं उत्तीर्ण किए हुए हो वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदक नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर उसे पूर्ण भरकर नवोदय विद्यालय कोरबा…
सड़क में मवेशी खुला छोड़ने पर एफआईआर दर्ज करने निगम ने थाना प्रभारी को लिखा पत्र मवेशियों को सड़क पर खुला छोड़ने वाले पशुपालकों के विरूद्ध अब निगम कर रहा कड़ी कार्यवाही, बार-बार समझाईश नहीं पड़ रहा कोई असर कोरबा 12 अगस्त 2025 – बालकोनगर के परसाभांठा बाजार के नीचे दुर्गा मंदिर गली में संचालित पशु खटाल के संचालक श्रीमती नंदनी पाठक पति हीरालाल पाठक के द्वारा सड़क पर अपने मवेशियों को खुला छोड़ने व खटाल की गंदगी खुले में फेंकने पर आज निगम द्वारा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने एवं खटाल को बंद कराने हेतु थाना प्रभारी बालकोनगर को…
15, 16, 20, 27, 28 अगस्त व 03, 06, 07 सितम्बर को बंद रहेगा पशुवध कार्य कोरबा 12 अगस्त 2025 – नगर पालिक निगम केरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित समस्त वधशालाओं एवं मांस विक्रय की दुकानों को दिनांक 15, 16, 20, 27, 28 अगस्त, 03, 06, 07 सितम्बर को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। इन तिथियों में किसी प्रकार का पशुवध न होगा और न ही मांस का विक्रय होगा। निगम द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी, 20 अगस्त को जैन पर्यूषण पर्व प्रथम दिवस, 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी, 28 अगस्त को जैन पर्यूषण पर्व…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.