Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: रामेश्वर ठाकुर
सुशासन तिहार-2026लमना, नगोई एवं डोंगरी में 19 मई को और 20 मई को देवलापाठ में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन कोरबा 18 मई 2026/सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में 19 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के ग्राम नगोई व कटघोरा…
जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देशए ल.टी. केबल शिफ्टिंग में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने के दिए निर्देशकुल 139 आवेदन हुए प्राप्तकोरबा 18 मई, 2026/कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन आमजन की समस्याओं के त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी निराकरण की दिशा में एक सार्थक जनहितकारी पहल के रूप में सम्पन्न हुआ। जिले के शहरी क्षेत्रों से लेकर दूरस्थ अंचलों तक से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं, मांगें एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। कलेक्टर कुणाल…
KORßA:-सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम पंचायत लेपरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन कोरबा, 17मई 2026/ सुशासन तिहार के तहत पोड़ी उपरोड़ा के ब्लॉक के ग्राम पंचायत लेपरा में जनसमस्या निवारण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा सेवाएँ प्रदान की गईं।कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रकाशचन्द्र जाखड़, जनपद सदस्य श्री आयुष सिंह तंवर एवं श्रीमती अंजू भोला गोस्वामी ,एसडीएम मनोज कुमार बंजारे उपस्थित रहे। इसके साथ ही पूर्व जनप्रतिनिधि श्री शिवभरोष…
सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामाकछार में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 1351 में से 255 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण कोरबा, 16 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामाकछार में जनसमस्या निवारण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पाली–तानाखार विधायक माननीय श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम शामिल हुए। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती फूल बाई कंवर, श्री दिलीप कंवर एवं श्री सत्यनारायण पैकरा तथा ग्राम पंचायत रामाकछार के सरपंच…
40 लाख गबन की शिकायत पश्चात जांच टीम 20 मई को पहुंचेगी ग्राम पंचायत गुरसियाकोरबा । कोरबा जिला के पोड़ी-उपरोड़ा जनपद क्षेत्र ग्राम पंचायत गुरसिया पुनः विवादों के केंद्र में आ गई है। जानकारी के अनुसार पंचायत के पंचों और ग्रामीणों ने जिला जनदर्शन में शिकायत दर्ज कर सरपंच पर लगभग 40 लाख रुपए की शासकीय राशि में अनियमितता और गबन का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की शिकायत सामने आते ही जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा ने जांच दल गठित कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए आवेदन में दावा किया गया है कि पंचायत में…
छत्तीसगढ़:-भाजपा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक हुए लूट के शिकार… रायपुर 18 मई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही लूट, छीना-झपटी और चाकूबाजी की घटनाओं के बीच सोमवार सुबह हुई एक वारदात ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मोबाइल लूट की घटना का शिकार हो गए। खास बात यह है कि यह घटना ऐसे समय हुई, जब प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब…
KORßA:- पेट्रोल-डीजल संकट और बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया का प्रदर्शन, केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना….कहा कि महंगाई से आम जनता की कमर तोड़ दी है। कोरबा /रामपुर । रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ईंधन संकट को लेकर अब जनता का गुस्सा सड़कों पर फूटने लगा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश और जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) के आव्हान पर रविवार 17 मई 2026 रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटमेर स्थित पेट्रोल पंप के सामने जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला…
KORßA:-अंचल के प्राचीन सिद्ध शनिदेव मंदिर में हुआ महाभंडारे का आयोजन कोरबा । कोरबा अंचल में ज्येष्ठ अमावस्या के पावन अवसर पर शनिवार को पूरे जिले में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के साथ श्री शनि जयंती महोत्सव मनाया गया। अंचल के स्टेशन रोड सीतामढ़ी स्थित प्राचीन सिद्ध श्री शनिदेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर “जय शनिदेव” के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्री शनिदेव मंदिर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शनिदेव का विशेष पूजन-अर्चन, तेलाभिषेक एवं आरती संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने काला…
सुरक्षा के कड़े इंतजाम : सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस अलर्ट मोड पर जिले के होटल/ ढाबा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धर्मशाला, भीड़ -भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा जिले में विशेष अभियान चलाकर जिले के होटल ढाबा, भीड़भाड़ जगहों पर चेकिंग की गई। इस अभियान के तहत थाना मुलमुला पुलिस द्वारा 22 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 82…
रायपुर : शासकीय व्यय में मितव्ययिता और वित्तीय अनुशासन के लिए वित्त विभाग ने जारी किए नए निर्देश 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेंगे निर्देश, सरकारी खर्चों में कटौती और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर रायपुर, 16 मई 2026 छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने शासकीय व्यय में मितव्ययिता एवं वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वित्त निर्देश जारी किया है। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सभी विभागों, संभागीय आयुक्तों, कलेक्टरों तथा विभागाध्यक्षों को सरकारी संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वित्त विभाग के सचिव डॉ. रोहित…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.