Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
कैलेण्डर वर्ष 2026 में कोरबा जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित कोरबा 15 जनवरी 2025/कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के लिए कैलेण्डर वर्ष 2026 में तीन दिन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है।जारी आदेश के अनुसार कैलेण्डर वर्ष 2026 में रथ यात्रा के अवसर पर 16 जुलाई गुरूवार, दशहरा (महा अष्टमी) 19 अक्टूबर सोमवार तथा दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 09 नवंबर सोमवार को सम्पूर्ण दिवस के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश कोषालय, उपकोषालय एवं बैंको के लिए लागू नहीं होगा।
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने खोली किसानों की तरक्की की राह सर्वाधिक समर्थन मूल्य, समय पर भुगतान और पारदर्शी धान खरीदी से किसानों को मिला संबल कोरबा 15 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लागू की गई प्रभावी कृषि एवं धान खरीदी नीतियों से राज्य के किसान आज केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और पहले से अधिक सशक्त बन रहे हैं। शासन द्वारा सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी किए जाने से किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिल रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति में स्थिरता आ…
//सफलता की कहानी// सम्मान निधि योजना ने बदल दी ज़िंदगी, आत्मनिर्भर बने सीताराम कोरबा 15 जनवरी 2026/कोरबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गढ़उपरोड़ा के निवासी श्री सीताराम पिता सेवकराम, जाति कंवर, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं। योजना के तहत उन्हें प्रतिवर्ष 6000 रुपये की राशि प्राप्त होती है, जिसने उनके जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाया है।पहले उन्हें खेती के लिए खाद-बीज खरीदने और अन्य कृषि कार्यों के लिए कर्ज का सहारा लेना पड़ता था, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ जाता था। लेकिन सम्मान निधि मिलने के बाद उनकी मूल जरूरतें बिना कर्ज के पूरी होने लगी हैं। अब वे…
राजस्व वसूली पर आयुक्त के कड़े तेवर, बडे़ बकायादारों के नाम होंगे सार्वजनिक, साथ ही सम्पत्ति, भवन, दुकान होंगे सील (आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने राजस्व वसूली कार्यप्रगति की समीक्षा की, कम वसूली पर हुए नाराज, बकायादारों पर नियमों के तहत कड़ी कार्यवाही किए जाने, अधिकारियों को दिए निर्देश कोरबा 15 जनवरी 2026 – नगर पालिक निगम कोरबा के बडे़ बकायादारों द्वारा यदि तत्काल बकाया कर राशि निगम कोष में जमा नहीं कराई जाती तो उनके नाम सार्वजनिक किए जाएंगे, तथा उनकी सम्पत्ति, भवन व दुकान आदि को सील किया जाएगा। आज आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने निगम की राजस्व वसूली…
रायपुर : अंतरराष्ट्रीय पॉलिमर विज्ञान सम्मेलन में आईआईटी भिलाई के शोधकर्ताओं को मिला पुरस्कार रायपुर, 15 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि संस्थान के शोधकर्ताओं ने एसपीएसआई मैक्रो 2025 के अठारहवें अंतरराष्ट्रीय पॉलिमर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर पुरस्कार प्राप्त कर संस्थान का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मेलन 15 से 18 दिसंबर 2025 के दौरान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर द्वारा आयोजित किया गया था। इस आयोजन में पॉलिमर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीनतम शोध और तकनीकी प्रगति…
रायपुर : सचिव खनिज संसाधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन पी. दयानंद की पत्रकार वार्ता रायपुर, 15 जनवरी 2026 सचिव खनिज संसाधन श्री पी. दयानंद ने बताया कि प्रदेश में 28 से अधिक प्रकार के खनिज विभिन्न क्षेत्रों में पाये जाते है। इन खनिजों के लिए राज्य सरकार के द्वारा अन्वेषण एवं उत्खनन हेतु खनिज ब्लॉक तैयार कर नीलामी एवं अन्य माध्यम से खनन हेतु उपलब्ध कराया जाता है। जिससे राज्य शासन को राजस्व की प्राप्ति में पिछले 02 वर्षों में उल्लेखनियवृद्धि हुई है। सी.एम.डी.सी. भी इस राज्य में अन्वेषण एवं खनन से संबंधित कार्यों के संपादन का सहभागी है। छत्तीसगढ़ राज्य…
KORBA :-वनमंडल में वन्यजीव संरक्षण का विशेष प्रयास …..वन परिक्षेत्र करतला में वनों की सुरक्षा, वन्यप्राणियों की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। वन्यजीव संरक्षण का विशेष प्रयास, वन परिक्षेत्र करतला वन्यजीव संरक्षण का विशेष प्रयास, वन परिक्षेत्र करतला मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त बिलासपुर एवं वनमण्डलाधिकारी, वनमण्डल कोरबा द्वारा वनमण्डल अंतर्गत वनों की सुरक्षा, वन्यप्राणियों के सुरक्षा, अवैध कटाई, अवैध उत्खनन अवैध शिकार के प्रकरणों को रोकथाम को मुख्य प्राथमिकता दी गई है। ग्रामीणों से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 14.01.2026 को करतला परिक्षेत्र के अंतर्गत प.स. वृत्त बरपाली के…
किसानों का कोई रकबा ना काटें, एग्रीस्टेक पंजीयन की अनिवार्यता खत्म करें दोषी अधिकारियों पर हो कार्यवाही, 31 जनवरी को होगा उग्र प्रदर्शन0 आम आदमी पार्टी की प्रेसवार्ता कोरबा। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि किसानों का कोई रकबा ना काटा जाए और एग्रीस्टेक पंजीयन की अनिवार्यता को भी खत्म किया जाए। सरकार की गलती की वजह जिन किसानों का रकबा कटा है, उनको जितना रकबा कटा है उस हिसाब से उनकी फसल का जितना मूल्य होता है उतना मुआवजा दिया जाए।कोरबा प्रेस क्लब तिलक भवन में प्रेस वार्ता आयोजित कर आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष…
कलेक्टर ने ली जिले के राइस मिलर्स की बैठक, धान उठाव व मिलिंग व्यवस्था पर की चर्चा धान परिवहन, मिलिंग एवं आपूर्ति व्यवस्था को लेकर दिए दिशा-निर्देश लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर होगी कठोर कार्रवाई : कलेक्टर दुदावतकोरबा 14 जनवरी 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के राइस मिलर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, जिला खाद्य अधिकारी श्री घनश्याम कंवर सहित जिले के राइस मिलर्स उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य धान उठाव, मिलिंग सहित अन्य प्रक्रिया को शासन के निर्देशानुसार सुचारू, पारदर्शी और…
धान उपार्जन केंद्रों में गड़बड़ी, दो समिति प्रबंधक दायित्वों से पृथक कोरबा 14 जनवरी 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित तुमान और कोरकोमा के धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्रारंभिक व्यवस्था में कई कमियां सामने आईं।जांच में पाया गया कि किसानों से लाए गए धान को किसान बोरे से सीधे समिति बारदाने में पलटी कर खरीदी की जा रही थी। इसके अलावा स्टेकिंग सही ढंग से नहीं की गई, हमालों की उचित व्यवस्था नहीं थी और अन्य कई अव्यवस्थाएं पाई गईं।शिकायत की जांच के बाद सहकारी समिति कोरबा के प्रबंधक प्यारेलाल…
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.