जांजगीर चांपा पुलिस दिनांक 04.08.26

न्यायालय के आदेश की अवहेलना पड़ी भारी, जिला बदर फैजल खान गिरफ्तार
जिला बदर बदमाश फैजल खान चढ़ा चाम्पा पुलिस के हत्थे, आदेश तोड़कर चांपा क्षेत्र में छिपा मिला राज्य सुरक्षा
अधिनियम की धारा 14 के तहत अपराध दर्ज, न्यायालय के आदेश की अवहेलना पड़ी भारी
जिले के चांपा क्षेत्र के बदमाश जिला बदर के बावजूद चोरी -छिपे जांजगीर शहर में रह रहे एक आदतन अपराधी को चांपा जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए जेल दाखिल किया गया है।
विवरण थाना चम्पा क्षेत्र के फैजल खान निवासी बरपाली चौक चांपा को जिला दण्डाधिकारी, जांजगीर- चांपा के आदेश द्वारा एक वर्ष के लिए जिला जांजगीर-चांपा सहित सक्ती, कोरबा, बिलासपुर, सारंगढ़- बिलाईगढ़, रायगढ़ एवं बलौदाबाजार की सीमाओं से जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद आरोपी आदेश की अवहेलना करते हुए क्षेत्र में रह रहा था।
पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाश को पकड़ कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया था।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी चांपा, ASI बलवंत घृत लहरे, आरक्षक श्याम राठौर, ईश्वरी राठौर, गौरी शंकर राय का सराहनीय योगदान रहा



