


कोरबा। शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुड़ापार स्थित आरजे पेट्रोल पंप की छत पर बनी पानी की टंकी (सिंटेक्स) में एक कर्मचारी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान ओम प्रकाश यादव, निवासी राताखार, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को टंकी से बाहर निकलवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव मिलने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।









