KORBA:-SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
• जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी
कोरबा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कोरबा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में आज बालको ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए.डी. जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन में शामिल पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर देशभर में लगातार सवाल उठ रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे समय में निर्वाचन आयोग को जनता की आशंकाओं का समाधान करते हुए पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
श्री अग्रवाल ने कहा कि “लोकतंत्र में मतदाता सूची केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का आधार है। इसलिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर उठ रहे किसी भी सवाल को हल्के में नहीं लिया जा सकता।”
उन्होंने कहा कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यशैली को लेकर व्यापक स्तर पर सवाल उठ रहे हैं और लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, तो मुख्य चुनाव आयुक्त को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से भी निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उठ रही आशंकाओं का संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जनता के मन में किसी प्रकार का संदेह न रहे, इसके लिए SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मामलों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पर जनता का विश्वास कायम रहना सबसे महत्वपूर्ण है।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” सहित विभिन्न नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष ए.डी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, रवि सिंह चंदेल, एम.डी. यासीन, एफ.डी. मानिकपुरी, महेन्द्र थवाईत, गिरधारी बरेठ, सुखनंदन सोनकर मो. यासीन, विजय जैसवाल, पार्षद बद्री किरण, कसेरपुरी गोस्वामी , सायदा खान, संजू सारथी, महादेव दास, धरमदास महंत, जगन्नाथ थावाईत, रूबी साहू, शशी पटेल, संगीता श्रीवास, मीना साहू, रेशम दास पी.डी. महंत, रामेश्वर गेडाम, दिपक टंडन, टिकाराम साहू, विनय कुमार, गायत्री चंद्रा, नारायण दास, ज्ञानबाई पाल, बिंदू यादव, सहदेव दास, प्रहलाद बेजारे, आशीष कुमार साहीलखान, अंजली, रतना, अन अन अनिता देवी, सहोद्धा राजपुत, मीना केवर, भानकुवर. पूजा शाह, शुक्रबारबाई, निर्मला यादव इशरत बानो, सबनम परविन, सचिन कुरै सहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुरेश कुमार अग्रवा;
कार्यालय महामंत्री
कोरबा जिला कांग्रेस कार्यालय










