घर में घुसकर ईंट से तीन लोगों पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस ने भेजा जेल
जांजगीर-चांपा। थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम मेऊ में घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी पप्पू सोनी उर्फ सोनवानी (23) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
15 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे आरोपी बाड़ी की ओर से दीवार कूदकर पड़ोसी घुसऊराम टंडन के घर में घुसा और ईंट के टुकड़े से प्रार्थी, उनकी पत्नी और चैतीन बंजारे पर हमला कर दिया। मारपीट में तीनों घायल हो गए और आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तारी की गई। कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी और ASI प्रमोद महार का सराहनीय योगदान रहा।










