गंदगी का सीधा असर पर्यावरण व मानव जीवन पर- झूल बाई
कटघोरा- सेवा संकल्प अभियान 2026 अंतर्गत 03 अक्टूबर को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत छुरीखुर्द के आश्रित ग्राम झोरा में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत प्रातः 9 बजे झोरा घाट में हसदेव नदी घाट, मुक्ति धाम एवं पिकनिक स्थल की साफ़-सफाई कार्य किया गया l
हसदेव नदी घाट, मुक्ति धाम व पिकनिक स्थल के सफाई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कटघोरा जनपद अध्यक्ष श्रीमती झूल बाई कंवर ने कहा कि गंदगी का सीधा प्रभाव पर्यावरण व मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है, शहरों की भांति ग्रामों में भी स्वच्छता दीदीयों द्वारा कचरा संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। श्रीमती कंवर ने आगे कहा कि सभी ग्रामीणजन स्वच्छता कर अवश्य जमा करें। उक्त कार्यक्रम में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर, जनपद सीईओ के के श्रीवास, छुरीखुर्द सरपंच लखन लाल भारिया, कार्यक्रम अधिकारी VBGRAMG योगेश चन्द्रा, सहायक विकास विस्तार अधिकारी द्वय आर के शिवालय, शिवशंकर मरकाम, बी सी स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) कटघोरा, पंचायत सचिव भूषण सिंह, क्षेत्रीय समन्वयक एन आर एल एम फूल कुमारी, रोजगार सहायक सलोरा (क) इंद्रपाल कंवर, रोजगार सहायक छुरीखुर्द सावित्री देवी हंस, धनरास रोजगार सहायक मधु खूंटे,स्थानीय जनप्रतिनिधगण, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्व. सहायता समूह के सदस्य सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे l
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORßA:- गंदगी का सीधा असर पर्यावरण व मानव जीवन पर – झूल बाई, झोरा घाट में चला स्वच्छता अभियान
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.









