कुएं की दीवार गिरने से तीन लोगों की मृत्यु होने पर डॉ. पवन कुमार ने किया घटनास्थल का दौरा
कोरबा । भाजपा पोड़ी-उपरोड़ा मंडल के अंतर्गत बूथ क्रमांक 113 बनवार में एक हादसा घटित हुआ, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कुएं की दीवार गिरने से मृत्यु हो गई। यह घटना पूरे क्षेत्र में शोक का कारण बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को तुरंत एनडीआरएफ टीम को बुलाकर राहत व बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।
डॉ. पवन कुमार ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि इस दुखद घड़ी में भाजपा परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चतुर भुवन नायक ने भी बनवार बूथ अध्यक्ष के माध्यम से घटना की विस्तृत जानकारी ली और कहा कि पीड़ित परिवार को भाजपा और शासन, दोनों की तरफ से पूरा सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
ग्राम बनवार में हुई इस घटना से गांव के लोगों में गहरा आक्रोश और दुख का माहौल है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एकत्रित रहे और सभी ने मृतकों की आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-कुएं की दीवार गिरने से तीन लोगों की मृत्यु होने पर जिला पचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने किया घटनास्थल का दौरा
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
