विधायक प्रेमचंद पटेल के प्रयासों से 30 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति
कोरबा l वर्ष 2026-27 के बजट में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक प्रेमचंद पटेल के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पहल का परिणाम है कि क्षेत्र में लगभग 30 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे नगर सहित ग्रामीण अंचलों में आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी और विकास की रफ्तार तेज होगी।
सबसे महत्वपूर्ण स्वीकृति अस्पताल चौक से जेंजरा चौक तक फोरलेन सड़क निर्माण की है, जो कटघोरा शहर की यातायात व्यवस्था को नया स्वरूप देगी। इसके अतिरिक्त मुरली मेट्रो से जुराली वार्ड क्रमांक 13 तक तथा नगोई बछेरा से गदेली पारा तक वार्ड क्रमांक 12, नगर पालिका कटघोरा में सड़क निर्माण कार्य को भी मंजूरी दी गई है। कुल स्वीकृत राशि में से 8 करोड़ रुपये के कार्य केवल कटघोरा शहर के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन स्वीकृतियों के बाद नगरवासियों में उत्साह और हर्ष का माहौल है। विशेष रूप से गदेली पारा के निवासियों के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि आजादी के 75 वर्षों बाद तक यहां पक्की सड़क का अभाव बना हुआ था। लंबे समय से चली आ रही इस मांग को विधायक प्रेमचंद पटेल ने गंभीरता से उठाया और अब बजट में शामिल कराकर अपने संकल्प को साकार किया।
इस उपलब्धि पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने सर्वप्रथम विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें ही व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
मंडल महामंत्री समजीत सिंह ने भी विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन कार्यों से यातायात सुगम होगा और आमजन को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों से कटघोरा नई गति और नई पहचान के साथ आगे बढ़ेगा तथा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात विधायक प्रेमचंद पटेल के प्रयासों से 30 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


