पावर प्लांट हादसा मामले में अपराध दर्ज
कोरबा । पावर प्लांट में कार्य के दौरान करंट लगने से झुलसे ठेका मजदूर की मृत्यु के मामले में पुलिस ने ठेका कंपनी के पदाधिकारी सहित जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार दर्री थाना अंतर्गत बिजली कंपनी के एचटीपीपी प्लांट में 7 अगस्त की सुबह 10.30 बजे घटना घटित हुई थी, जहां काम करते समय ठेका मजदूर सुरेंद्र साहू (35) निवासी अयोध्यापुरी (दर्री) व इंजीनियर आकाश कुजूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। यहां 8 दिन तक उपचार के बाद सुरेंद्र की मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजन ने मामले में घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की थी। दर्री पुलिस ने मामले में मर्ग डायरी मिलने के बाद जांच की। इसमें संबंधित कंपनी के पदाधिकारी व जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक व बिना सुरक्षा उपकरण के कार्य कराने से कार्य के दौरान मृत्यु के मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


