समय-सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा
लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने और डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के दिए निर्देश
कोरबा, 13 अक्टूबर 2026/
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, प्रधानमंत्री पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिन खसरों में धान की फसल लगी है, उनका सर्वेयर के माध्यम से सर्वे कराकर पोर्टल में सही प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पॉलीगॉन जियो-टैगिंग, धान के खसरों और सर्वे कार्य की प्रगति की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना की समीक्षा के दौरान कृषि, पशुपालन और उद्यानिकी विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
जिले में केंद्रीकृत किचन व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को सात दिवस के भीतर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में स्कूलों में मध्यान्ह भोजन संचालन के लिए किचन की स्थापना और अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा भी की गई। महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी से इस व्यवस्था को संचालित करने के संबंध में भी निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने सांसद एवं विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों और उनकी पूर्णता की समीक्षा करते हुए संबंधित निर्माण एजेंसियों तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को उपयोगिता प्रमाण-पत्र समय पर प्रस्तुत करने को कहा। डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्यों की अद्यतन जानकारी और वर्तमान स्थिति दर्शाने वाली तस्वीरें प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी दिनों में इन कार्यों की प्रगति की पुनः समीक्षा करने की बात कही।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की भौतिक स्थिति का सत्यापन कर अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश सभी जनपद सीईओ को दिए गए। पूर्ण कार्यों के भुगतान के संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को आवश्यक कार्यवाही करने तथा लंबित कार्यों को पूरा कराने के लिए संबंधित ठेकेदारों की बैठक आयोजित करने को कहा गया।
कलेक्टर श्री दुदावत ने स्वामित्व योजना अंतर्गत प्रक्रिया पूर्ण होने पर हितग्राहियों को पट्टा वितरण सुनिश्चित करने और सभी एसडीएम को तहसील स्तर पर योजना की समीक्षा कर प्रगति लाने को कहा। दुर्घटनाओं से संबंधित पीड़ितों को मुआवजा संबंधी प्रकरणों में मेडलेपार पोर्टल पर ऑनलाइन कार्यवाही कर आवश्यक जानकारी दर्ज करने के निर्देश भी दिए। स्वास्थ्य, पुलिस और राजस्व विभाग को इस संबंध में बैठक आयोजित करने को कहा गया।
कलेक्टर श्री दुदावत ने कॉलेज सहित अन्य महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को शासन की छात्रवृत्ति योजनाओं से लाभान्वित करने तथा पोर्टल पर जानकारी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग को दिए। उन्होंने प्राचार्यों की बैठक लेकर इस कार्य में प्रगति लाने को कहा। विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) परिवारों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर आयुष्मान कार्ड बनाने, आधार के माध्यम से हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने और उन्हें पात्र योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए।
निर्माण कार्यों की समीक्षा में लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जनपद पंचायतों, आदिवासी विकास विभाग, नगरीय निकायों, नगर पालिक निगम और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की स्थिति पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने जनपद सीईओ को स्कूल, आंगनबाड़ी, पीडीएस भवन और शौचालयों का गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने को कहा। पिछले वर्ष स्वीकृत धान खरीदी केंद्रों के निर्माण पूर्ण होने पर उनके आवश्यक क्रियान्वयन के निर्देश दिए। स्कूल और आंगनबाड़ी भवनों में नियमानुसार निर्माण एवं रंग-पोताई कराने तथा सभी निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने को कहा।
कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंताओं को सड़कों की मरम्मत सहित अन्य कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को भी निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कराने को कहा। कलेक्टर की अध्यक्षता में कोरबा अर्बन सोसाइटी के सदस्यों की बैठक हुई। जिमसें शहर में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के संचालन के लिए रूट चार्ट एवं अन्य तैयारियों की भी समीक्षा कर अनुमोदन किया गया।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे, डीएफओ श्रीमती प्रेमलता यादव, जितेंद्र उपाध्याय, अपर कलेक्टर देवेंद्र कुमार पटेल, ओएसडी तरुण कुमार किरण, सहायक कलेक्टर इशांत, एसडीएम कटघोरा विपिन दुबे और अपर कलेक्टर ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-समय-सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा…..लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने और डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के दिए निर्देश…..कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को सात दिवस के भीतर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.









