
KORßA:-भू विस्थापित कामगार सहकारी समिति मर्यादित हरदीबाजार के निर्वाचन कार्यवाही सम्बन्धी सूचना जारी…..सूचना के सम्बंध में दावा-आपत्ति 24 अगस्त तक आमंत्रित
भू विस्थापित कामगार सहकारी समिति मर्यादित हरदीबाजार के निर्वाचन कार्यवाही सम्बन्धी सूचना जारी
सूचना के सम्बंध में दावा-आपत्ति 24 अगस्त तक आमंत्रित
कोरबा 19 अगस्त 2026/
भू विस्थापित कामगार सहकारी समिति मर्यादित हरदी बाजार विकासखण्ड पाली पंजीयन क्रमांक 375 के संचालन मंडल के निर्वाचन सम्बंधी कार्यवाही अंतर्गत 17 अगस्त 2026 को सूचना पत्र जारी किया गया है।
उक्त सूचना के सम्बंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 24 अगस्त 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी के सदस्य श्री रुद्र दास महंत के पास 24 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 25 अगस्त को किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।









