KORßA :-कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य संजय देवांगन का आकस्मिक निधन, प्रेस जगत में शोक की लहर
KORßA lशोक सूचना कोरबा प्रेस क्लब के सम्माननीय सदस्य एवं ‘पत्रिका’ कोरबा के डिप्टी मार्केटिंग मैनेजर संजय देवांगन (45 वर्ष) का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया।
वे अपने पीछे पुत्र शौर्य, पुत्री श्रेया सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से कोरबा प्रेस क्लब परिवार सहित पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
अंतिम यात्रा एवं अंतिम संस्कार –
अंतिम यात्रा आज उनके दुरपा रोड, पुरानी बस्ती स्थित निज निवास से निकलेगी। अंतिम संस्कार दुरपा रोड स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।









