
HPCL के नाम पर डुप्लीकेट तेल बेचने वाले 3 दुकानदारों पर जांजगीर-चांपा पुलिस की रेड, 2.5 लाख का माल जप्त
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट तेल बेचने वाले दुकान संचालकों के विरुद्ध सिटी कोतवाली और चाम्पा पुलिस की रेड कार्यवाही
तीन दुकान संचालक से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के डुप्लीकेट तेल के 44 नग बड़ा बकेट और 12 नग छोटा केन कुल 56 नग कीमती 2.5 लाख का माल जप्त
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट तेल बेचने वाले दुकान संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली और चाम्पा पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 3 दुकानदारों से 2.5 लाख रुपये कीमत का नकली तेल जप्त किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण
जिले में कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट सामान बेचे जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क और नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली और चाम्पा थाना पुलिस द्वारा विशेष टीम बनाकर संदिग्ध दुकानों की जांच शुरू की गई।
इसी क्रम में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी HPCL के नाम पर डुप्लीकेट तेल बेचने की सूचना पर पुलिस ने रेड कार्रवाई की। जांच के दौरान तीन दुकान संचालकों के कब्जे से HPCL के नाम और पैकिंग में डुप्लीकेट तेल के 44 बड़े बकेट और 12 छोटे केन, कुल 56 नग बरामद किए गए। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 2,50,000 रुपये है।
गिरफ्तार आरोपी
- सुरेश कुमार अग्रवाल पिता स्व. जोधराम अग्रवाल, उम्र 52 वर्ष, निवासी बिजली ऑफिस रोड, चांपा, थाना चांपा
- अमन शर्मा पिता श्री अशोक शर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी नेताजी चौक, जांजगीर
- नीरज अग्रवाल पिता स्व. बद्री प्रसाद अग्रवाल, उम्र 51 वर्ष, निवासी दुर्गा ऑटोमोबाइल, चाम्पा
नोट: पूर्व में लिपिकीय त्रुटि के कारण कौशल अग्रवाल का नाम प्रकाशित हुआ था, जिसे अब सुधारकर सुरेश कुमार अग्रवाल किया गया है।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया कंपनी के अधिकृत उत्पाद के नाम का दुरुपयोग कर ग्राहकों को डुप्लीकेट तेल बेचा जा रहा था। तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जप्त सामग्री की जांच और दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है।
पुलिस की अपील
जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नकली या डुप्लीकेट उत्पाद की बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। ऐसे मामलों में आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी
निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, निरीक्षक अशोक वैष्णव, थाना चाम्पा, उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक चंद्रवंशी, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमारी, मुकेश कुमार पांडेय, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, प्रकाश चंद्र राठौर, आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक संतुका, विनोद राठौर का विशेष योगदान रहा।









