जांजगीर-चांपा :-धारदार हथियार से राहगीरों को भयभीत करने वाला युवक चंद घंटों में गिरफ्तार आर्म्स एक्ट में गया जेल
पुलिस, आरोपी का
नाम: कमल दास वैष्णव, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम गोविंदा, थाना बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा
– जप्ती: धारदार लोहे का कट्टा
धारा: 25, 27 आर्म्स एक्ट
मामले का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 23/08/2026 को थाना बम्हनीडीह पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोविंदा निवासी कमल दास वैष्णव अपने पास धारदार लोहे का कट्टा रखकर आम रास्ते पर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका कर भयभीत कर रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का कट्टा बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना बम्हनीडीह में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*कार्यवाही में सराहनीय योगदान:*
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक मिलन राठौर, मुकेश सिंह, आरक्षक पुनेश्वर आजाद, अमीर पैकरा एवं महिला आरक्षक ममता पटेल का सराहनीय योगदान रहा।









