KORBA:-मिनीमाता बांगो बांध के खुले, हसदेव नदी में छोड़ा गया 27,786 क्यूसेक पानी
कोरबा। लगातार हो रही बारिश और जलाशय में पानी की अधिक आवक के कारण मिनीमाता बांगो बांध के गेट खोल दिए गए हैं।
कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. भारती ने बताया कि आज 15/08/2026 को सुबह 9:35 बजे बांध का जल स्तर 358.60 मीटर और भराव क्षमता 93.65% हो गई थी। बाढ़ की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जलाशय के कुल 7 गेटों को आंशिक रूप से खोला गया है।
उन्होंने बताया कि –
गेट न. 3 को 0.40 मीटर, गेट न. 4 से 9 तक 0.50-0.40 मीटर तक खोला गया है। इन 7 गेटों से 18,786 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
इसके साथ ही पॉवर प्लांट हाइडल के द्वारा 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस प्रकार बांध से कुल 27,786 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है।
प्रशासन ने हसदेव नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और नदी किनारे न जाने की अपील की है।









