
KORBA:-प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कोरबा ने किया नमन, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन सहित कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा अटल परिसर में श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अटल परिसर में लगाए गए चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय वाजपेयी जी के जीवन और विचारों से प्रेरणा ली।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजूदेवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने अटल जी के राष्ट्रनिर्माण में योगदान, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित की प्रतिबद्धता को याद किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी नायर, योगेश जैन, जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, अविनाश दुबे, प्रिती स्वर्णकार, राकेश नागरमल अग्रवाल, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, सूरज पांडेय, राजेश लहरे, अजय चंद्रा, प्रकाश अग्रवाल, मोंटी पटेल, संजीव शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे जिन्होंने देश को विकास और सुशासन की नई दिशा दी। उनका जीवन और विचार सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।









