सुशासन तिहार की त्वरित पहल, किसान की सिंचाई समस्या का हुआ समाधान
किसान शशि कुमार टेकाम की खेती को मिली नई गति’
कोरबा, 03 जून 2026/
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड पाली के ग्राम बक्साही निवासी कृषक श्री शशि कुमार टेकाम को जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से बड़ी राहत मिली है।
श्री टेकाम लगभग 3 एकड़ कृषि भूमि में मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं। खेतों की सिंचाई के लिए उनके पास पर्याप्त संसाधन नहीं थे, जिसके कारण उन्हें फसल को समय पर पानी उपलब्ध कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। वे तालाब के पानी पर निर्भर थे। अपनी इसी समस्या के समाधान के लिए उन्होंने डोंगानाला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पंप प्रदान किए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग द्वारा उन्हें मौके पर ही 3 एचपी पेट्रोल पंप उपलब्ध कराया गया। अब इससे फसल को समय पर पानी मिलने से उत्पादन बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी।
उन्होंने अपनी समस्या के त्वरित समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से उन्हें समय पर सहायता मिली है, जिससे उनकी खेती की एक बड़ी समस्या का स्थायी समाधान हो गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-सुशासन तिहार की त्वरित पहल, किसान की सिंचाई समस्या का हुआ समाधान…..किसान शशि कुमार टेकाम की खेती को मिली नई गति’
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


