शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र
कोरबा 17 अगस्त 2026/
सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल एवं सहज तरीके से पहुंचाने की दिशा में ‘सेवा सेतु’ महत्वपूर्ण कड़ी बन रहा है।
कोरबा जिले के ग्राम अरसेना, तहसील अजगरबहार निवासी श्री राजकुमार टोप्पो को अपने आवश्यक कार्य के लिए आय प्रमाण पत्र की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना आवेदन प्रस्तुत किया। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से उनके आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई की गई और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उन्हें आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। समय पर प्रमाण पत्र प्राप्त होने से श्री टोप्पो का जरूरी कार्य आसानी से पूरा हो सका।
श्री टोप्पो ने बताया कि सेवा सेतु केंद्र में आवेदन की प्रक्रिया सरल रही और उन्हें प्रमाण पत्र के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। निर्धारित समय में सेवा मिलने से उन्हें काफी सुविधा हुई। उन्होंने कहा कि शासन की ऐसी पहल से आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सहज, सरल और समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो रही हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘सेवा सेतु’ जैसी पहल शासन और नागरिकों के बीच की दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.








