KORBA:-रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश…..पाली और पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड में सरसों बीज वितरण; फसल प्रदर्शन के लिए भी मिलेगा बीज और अन्य कृषि आदान
कोरबा, 21 अक्टूबर 2026/
रबी वर्ष 2026-27 में जिले में तिलहन का रकबा दोगुना करने के लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कृषि विभाग, कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और किसानों को कार्ययोजना के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रविवार, 18 अक्टूबर को आयोजित बैठक में तिलहन खेती के विस्तार की समीक्षा की और किसानों को सरसों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (एनएमईओ-ओएस) के बीज वितरण घटक के तहत विकासखंड पाली के 1,000 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 50 क्विंटल तथा पोड़ी-उपरोड़ा के 1,000 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 50 क्विंटल सरसों बीज वितरित किया जाएगा। योजना के फसल प्रदर्शन घटक के अंतर्गत पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड में 300 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 15 क्विंटल सरसों बीज दिया जाएगा। प्रदर्शन में किसानों को बीज के साथ अन्य आवश्यक कृषि आदान सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके अतिरिक्त, डीएमएफ मद से जिले में कुल 2,000 हेक्टेयर क्षेत्र में तिलहन विस्तार के लिए सरसों बीज वितरण किया जाएगा। कलेक्टर ने एफपीओ को तिलहन क्षेत्र विस्तार के लिए अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने तेल मिल उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहयोग का आश्वासन भी दिया।
उप संचालक कृषि श्री डी.पी.एस. कंवर ने विभागीय अधिकारियों को किसानों के बीच तिलहन खेती के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार और मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के किसानों से रबी मौसम में सरसों सहित तिलहन फसलों की खेती अपनाकर क्षेत्र विस्तार में सहभागी बनने की अपील की।
क्रमांक 1491/कमलज्योति/
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश…..पाली और पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड में सरसों बीज वितरण; फसल प्रदर्शन के लिए भी मिलेगा बीज और अन्य कृषि आदान
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.









