कलिंगा कंपनी की बेरूखी का शिकार हुआ घायल कर्मी
0 ड्यूटी के दौरान आंख में आई चोट, अब लगवा रहे दफ्तर के चक्कर
कोरबा। साउथ ईस्ट कोलफील्ड लिमिटेड एसईसीएल दीपका क्षेत्र अंतर्गत नियोजित ठेका कंपनी केसीसी कलिंगा कंपनी अपने कर्मी के साथ बेरूखी कर रहा है। ड्यूटी के दौरान आंख में चोट के कारण ड्यूटी में असमर्थ कर्मी को ना तो वेतन और ना ही इलाज के लिए कोई मदद मुहैया करा रहा है। जिससे कर्मी दफ्तर के काटने पर मजबूर है।
कंपनी में पीड़ित गोपाल बिंझवार असिस्टेंट सुपरवाइजर के पद पर काम कर रहा है। उसने बताया कि गत 18 फरवरी को काम के दौरान 27 नंबर कांटा से कोयला लोड लेकर 18-19 हापड़ में खाली करने के जा रहा था। इसी दौरान एक ड्राइवर गाड़ी बेक कर रहा था। ठीक उसी समय गाड़ी के नीचे कोयला का टुकड़ा आ गया और छिटकर आंख में पड़ गया। इस घटना से आंख बुरी तरीके से डैमेज हो गया। जिसकी जानकारी एचआरओ और अन्य अधिकारियों को दी गई, लेकिन पीड़ित गोपाल बिंझवार को कोई सहयोग नहीं मिला। पीड़ित ने बताया कि अधिकारियों द्वारा कहा गया कि आंख जब तक ठीक नहीं हो जाता तब तक आप घर पर आराम करें और उसका वेतन दिया जाएगा। ऐसा कहकर डॉक्टर से इलाज कराने की बात कही गई। दो महीने गुजर जाने के बाद भी ना आंख का इलाज हो रहा है और ना ही परिवार की गुजर बसर की व्यवस्था हो पा रही है। ऐसा ही रवैया कलिंगा कंपनी प्रबंधन और उनके अधिकारियों का रहेगा तो विवश होकर परिवार के साथ ऑफिस के मुख्य गेट पर आंदोलन करने की चेतावनी पीड़ित ने दी है। पीड़ित कर्मी का कहना है कि परिवार की भोजन की व्यवस्था कंपनी में काम करने से होती थी, जोकि की अधिकारियों द्वारा आश्वासन देने के बाद दो महीने तक घर में रहकर वेतन देने कहा गया था। साथ ही आंख का इलाज करवाने की बात कही गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द समस्या का निराकरण कर उसकी आंख का इलाज कराया जाए, नहीं तो विवश होकर कंपनी के गेट के सामने परिवार के साथ आंदोलन में बैठने को मजबूर है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:- कलिंगा कंपनी की बेरूखी का शिकार हुआ घायल कर्मी…ड्यूटी के दौरान आंख में आई चोट, अब लगवा रहे दफ्तर के चक्कर
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.








