


मंत्री केदार कश्यप 19-20 अगस्त को बिलासपुर-कोरबा दौरे पर, वुडन ब्रिज लोकार्पण, वनौषधी केंद्र और हाथी मित्र दल को सौंपेंगे मोटर सायकल
नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन, जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप 19 और 20 अगस्त को बिलासपुर और कोरबा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सहकारी बैंक की बैठक, वुडन ब्रिज लोकार्पण, महिला स्व-सहायता समूहों से संवाद और हाथी मित्र दल को सुरक्षा किट प्रदाय जैसे कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मंत्री का दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है:
दिनांक 19.08.2026, बुधवार
- सुबह 10:00 बजे – शासकीय आवास नवा रायपुर से सर्किट हाउस बिलासपुर के लिए प्रस्थान
- दोपहर 12:30 बजे – जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर की बैठक में शामिल होंगे
- दोपहर 1:30 बजे – बिलासाताल, कोनी बिलासपुर में वुडन ब्रिज का लोकार्पण
- दोपहर 2:45 बजे – वन विश्राम गृह पाली, कोरबा आगमन
- दोपहर 3:45 बजे – ग्राम डोंगानाला, कोरबा में वनौषधी प्रसंस्करण केन्द्र में हरि बोल स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा
- शाम 5:15 बजे – हाथी नियंत्रण केन्द्र चोटिया, कोरबा में हाथी मित्र दल को मोटर सायकल एवं सुरक्षा किट प्रदान कर स्थानीय वन प्रबंधन समितियों से चर्चा
- शाम 6:15 बजे – वन विश्राम गृह बुका, कोरबा में रात्रि विश्राम
दिनांक 20.08.2026, गुरुवार
- सुबह 11 बजे – अशोक वाटिका, कोरबा आगमन
- दोपहर 12:30 बजे – फुटका पहाड़, कोरबा का भ्रमण
- दोपहर 2:30 बजे – काफी प्वाइंट, बालको रेंज, कोरबा में आरक्षित
- शाम 4:30 बजे – ग्राम जमनीपाली, कोरबा में एनटीपीसी गेस्ट हाउस में एसईसीएल, एनटीपीसी एवं वन अधिकारियों की बैठक एवं रात्रि विश्राम
पत्र क्रमांक: 1245
दिनांक: 18/08/2026









