विधायक फूल सिंह राठिया ने दी हरेली पर्व की बधाई
कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूल सिंह राठिया ने आज छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार के अवसर पर आम नागरिकों एवं ग्रामीणों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने कहा कि हरेली पर्व छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और किसानों के समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व खेती-किसानी, पर्यावरण और हरियाली से जुड़ा हुआ है, जो समाज में समृद्धि और खुशहाली का संदेश देता है।
विधायक राठिया ने प्रदेश के सभी किसानों को उत्तम फसल और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा, “किसान हमारे अन्नदाता हैं। हरेली का यह पर्व उनके परिश्रम और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है। मैं सभी को बधाई देता हूँ और आशा करता हूँ कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आए।


















