नगर पंचायत छुरी में 11 करोड़ से बिछेगी 41 किमी लंबी पाइपलाइन-अधूरी योजना होंगी पूरी
कोरबा । कोरबा-कटघोरा मार्ग में बसे नगर पंचायत छुरी कला में जल आवर्धन योजना अधूरी है। इसी वजह से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। नगर पंचायत के 15 वार्डों में 41 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने 11 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। राशि में रिवाइज करने के कारण ही पाइपलाइन नहीं बिछ पाई है।
नगर पंचायत छुरी कला के 15 वार्ड की आबादी 10 हजार तक पहुंच गई है। सभी वार्डों में पानी देने के लिए वर्ष 2017 में जलावर्धन योजना की मंजूरी मिली थी। पीएचई को निर्माण एजेंसी बनाया गया था। उस समय इसकी लागत 11.86 करोड़ थी। लेकिन काम में विलंब होने पर लागत बढ़कर 16 करोड़ पहुंच गई। वर्ष 2021 में इसका काम पूर्ण हो गया। इसके लिए निगम क्षेत्र के डांड़पारा में 3 एमएलडी क्षमता का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है। प्लांट के लिए रिटर्न कैनाल से पानी दिया जाता है। यहां से छुरी तक 16 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई है।
चार-चार लाख लीटर क्षमता वाली पानी टंकी का निर्माण हो चुका है। लेकिन अब तक 6 वार्डों में पाइपलाइन बिछाई गई है। अभी भी 9 वार्डों में पाइपलाइन नहीं होने से लोगों को पानी नहीं मिल पाता। करीब 3 वर्षों से पाइपलाइन बिछाने की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन मंजूरी भी समय पर नहीं मिल पा रहा था। गर्मी के समय वार्डों में टैंकर के माध्यम से ही पानी आपूर्ति करते हैं। कोसगाई वार्ड, संत पुलाहारी, बिंझपुर, सतनाम ऐसे वार्ड हैं जिन्हें अब भी मुख्य पाइप लाइन से नहीं जोड़ा गया है। इन वार्डों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बोर खुदाई कर पानी आपूर्ति की जा रही है।
नगर पंचायत के 6 वार्डों में नई टंकियों से दे रहे हैं पानी नगर पंचायत के 6 वार्डों में ही नई टंकियां से पानी दे रहे हैं। पानी का प्रेशर अधिक होने के कारण पुरानी पाइप के फूटने का डर है। इसी वजह से जोड़ा नहीं गया है। योजना को पूरा हुए करीब 4 साल हो गए ,लेकिन अब भी पाइपलाइन का इंतजार ही हो रहा है।
पीएचई के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव का कहना है कि रिवाइज करने के कारण ही पाइप लाइन बिछाने में देरी हो रही है। टेंडर की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके बाद पानी की समस्या नहीं होगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:- नगर पंचायत छुरी में 11 करोड़ से बिछेगी 41 किमी लंबी पाइपलाइन-अधूरी योजना होंगी पूरी…
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


