कोरबा-एनटीपीसी प्रगति क्लब चुनाव में बीएमएस की हुई सभी पदों पर भारी जीत
कोरबा । सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में संचालित एनटीपीसी के कोरबा संयत्र अंतर्गत प्रगति क्लब के संचालक मंडल के चुनाव में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के प्रत्याशियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी पदों पर भारी मतों से जीत दर्ज की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के लघु भ्राता कौशल देवांगन एवं बीएमएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष (एनटीपीसी) सुरेन्द्र राठौर ने विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
घोषित चुनाव परिणामों में महासचिव पद पर जी.पी. सोनवानी, संयुक्त महासचिव पद पर अमर दीपक देवांगन, प्रशासनिक सचिव पद पर अविनाश कुमार और फिल्म सचिव पद पर खागेंद्र कुमार महतो ने शानदार जीत हासिल की। विजय उत्सव के दौरान पूर्व पार्षद एवं मंडल उपाध्यक्ष संजय कुर्मवंशी, मंडल कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, महामंत्री महेंद्र ठाकुर, महादेव चौहान, मनोज केवट, बीएमएस उपाध्यक्ष भरत साहू, आर.सी. बेन, श्री बरेठ, श्री भोई, परमेश्वर केवट, गोपी, वार्ड संयोजक मुकेश चंद्रा, पूर्व बूथ अध्यक्ष श्री साहू सहित बड़ी संख्या में बीएमएस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे संगठन में खुशी का माहौल है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एस.के. मंडल, त्रिभुवन साहू और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति ने भी आयोजन को विशेष बना दिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-एनटीपीसी प्रगति क्लब चुनाव में बीएमएस की हुई सभी पदों पर भारी जीत
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


